चीन तय कर रहा है पाकिस्तान की विदेश नीति! फिलिस्तीन को लेकर कुरैशी को बताए 'गाइडलाइंस'
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बात की है और दोनों देशों पर इजरायल-फिलिस्तीन को लेकर चर्चा हुई है।
बीजिंग/इस्लामाबाद, मई 16: कर्ज में डूबे पाकिस्तान की विदेश नीति क्या होनी चाहिए और किस देश को लेकर पाकिस्तान क्या रूख रखे, इसका फैसला अब चीन ने करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में फिलिस्तीन और अफगानिस्तान को लेकर चीन ने पाकिस्तान को कई दिशा-निर्देश दिए हैं और पाकिस्तान फिलिस्तीन और अफगानिस्तान को लेकर क्या करे, इसे लेकर चीन ने पाकिस्तान को कई 'गाइडलाइंस' दिए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने पाकिस्तान को बताया है कि इजरायल या फिलिस्तीन को लेकर पाकिस्तान किसका साथ दे और क्या करे?

चीन के हाथ पाकिस्तान की विदेश नीति!
किसी देश की विदेश नीति क्या हो, ये सिर्फ उसी देश को तय करना होता है एक संप्रभू राष्ट्र के लिए उसकी स्वतंत्र विदेश नीति गर्व की बात होती है। लेकिन, कर्ज के बोझ में डूबे पाकिस्तान की विदेश नीति अब चीन ने तय करना शुरू कर दिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बात की है और दोनों देशों पर इजरायल-फिलिस्तीन को लेकर चर्चा हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक चीनी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री को फिलिस्तीन-इजरायल को लेकर कई अहम 'गाइडलाइंस' दिए है। इस दौरान चीन ने इजरायल-फिलिस्तीन को लेकर अपनी स्थिति भी स्पष्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने कहा है कि 'इजरायल और फिलिस्तीन के बीच का संघर्ष चिंता में डालने वाली बात है।'

'न्यायसंगत समधान नहीं'
रिपोर्ट के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री को हालिया इजरायल-फिलिस्ती की स्थिति को लेकर कहा है कि 'इस संघर्ष के पीछे सबसे बड़ी वजह लंबे वक्त से दोनों देशों के बीच कोई न्यायसंगत समधान का नहीं निकलना है'। चीनी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से कहा कि 'हाल के सालों में खाड़ी देशों में शांति प्रक्रिया अपने रास्ते से भटक गई है और यूनाइटेड नेशंस के प्रस्तावों को गंभीरता से लागू नहीं किया गया है और एक स्वतंत्र देश के नाते फिलिस्तीन के अधिकारों को हमेशा से दरकिनार किया गया है, जिसकी वजह से स्थिति यहां तक पहुंच गई है।'
'शांति नहीं होना अफसोसजनक'
रिपोर्ट के मुताबिक चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि 'जब तक इजरायल और फिलिस्तीन के बीच न्याय के मुताबिक समधाना नहीं निकाला जा सकता है, तब तक दोनों देशों के बीच संघर्ष होता रहेगा।' इसके साथ ही चीनी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री से कहा कि 'मई महीने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष होने के नाते चीन ने दो बार आपातकालीन बैठक के लिए दबाव बनाया है। हालांकि, ये अफसोस की बात है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अभी तक समझौता करवाने में नाकाम रहा है।' इसके साथ ही चीनी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के सामने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि 'इंटरनेशनल जस्टिस को लेकर अमेरिका हमेशा उलटा खड़ा रहा है'।
Recommended Video

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने क्या कहा
चीनी विदेश मंत्री से बात करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि 'इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष सुलझाने में अरब लीग और ओआईसी की काफी अहम भूमिका है।' इसके साथ ही पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद में न्यायसंगत व्यवस्था बनाए रखने के लिए चीन की तारीफ की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि 'पाकिस्तान संघर्ष विराम और हिंसा को रोकने के लिए और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करना चाहता है'












Click it and Unblock the Notifications