NSG को लेकर भारत की राह पर PAK का 'ग्रहण' लगा रहा है चीन
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच आतंकवाद की वजह बढ़ी कड़वाहट का फायदा चीन उठा रहा है। न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (NSG) की सदस्यता को लेकर भारत के प्रयासों पर अड़ंगा लगाने वाला चीन इसी मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ दे रहा है।

चीन ने बीते सप्ताह पाकिस्तान से एनएसजी की सदस्यता के लिए आवेदन करने और हथियारों के नियंत्रण को लेकर बातचीत की थी। चीन-पाकिस्तान की यह बातचीत उस वक्त हुई है, जब भारत लगातार एनएसजी सदस्यता को लेकर चीन से संपर्क साध रहा है।
चीनी अधिकारियों ने दी जानकारी
चीनी अधिकारियों के मुताबिक, हालिया स्थिति पर चीन ने पाकिस्तान से खुलकर बात की है और एनएसजी में नॉन-एनपीटी देशों की भागीदारी के मुद्दे पर भी चर्चा की है।
भारत जैसी भाषा पाकिस्तान के लिए भी
मजेदार बात ये है कि इस पूरे मुद्दे पर जिस तरह चीन ने पाकिस्तान को आश्वस्त किया है, वह यही तरीका भारत के साथ आजमा चुका है और इसी भाषा में भारत को भी भरोसा दिलाया था। चीन ने अब पाकिस्तान को भरोसा दिलाया है कि वह एनएसजी में उसका पक्ष रखेगा।
बता दें कि इस साल जून में भारत ने चीन से एनएसजी सदस्यता को लेकर संपर्क किया था। उसके बाद बीते महीने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने चीनी समकक्ष के इस मसले पर चर्चा की थी, लेकिन बात नहीं बनी।












Click it and Unblock the Notifications