2019 में अमेरिका के कुल विदेशी छात्रों में से 48 फीसदी भारत और चीन से: रिपोर्ट
नई दिल्ली। 2019 में अमेरिका पढ़ने रहे विदेशी छात्रों में से करीब आधे भारत और चीन से हैं। 2019 में अमेरिका का कुल विदेशी छात्रों में से 48 फीसदी भारत और चीन के और 52 फीसदी बाकी सारी दुनिया से थे। अमेरिका में प्रवासी छात्रों पर स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (एसईवीपी) की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में ये कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में अमेरिका में कुल 7,33,718 (48 प्रतिशत) छात्र चीन और भारत के थे। इनमें चीन के 4,74,479 और भारत के 2,49,221 छात्र थे।

रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय गैर-प्रवासी छात्रों और एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत आने वाले विद्यार्थियों पर जानकारी रखने वाली वेब आधारित प्रणाली सेविस के रिकॉर्ड के अनुसार 2019 में एफ-1 और एम-1 वीजा वाले विदेशी छात्रों की संख्या 15.2 लाख थी। ये बीते साल यानी 2019 के मुकाबले कम थी। विदेशी छात्रों की संख्या में 2018 से 1.7 प्रतिशत की कमी आई। बता दें कि एफ-1 वीजा अमेरिका में अकादमिक कार्यक्रम में भाग ले रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों लिए और एम-1 वीजा व्यावसायिक और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के लिए जारी होता है।
बीते एक दशक से अमेरिका में विदेशी छात्रों में चीनी छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा रहती हैं। वही भारत के छात्र भी बड़ी संख्या में अमेरिका जाते हैं। इसके एक साल पहले यानी 2018 में चीन से 3,69,548 छात्र यूएस गए। इसके बाद भारत से 2,02,014 छात्र अमेरिका गए।












Click it and Unblock the Notifications