बढ़ते कोरोना मामलों के बीच भारत से अपने नागरिकों को निकालेगा चीन

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए चीन ने भारत से छात्रों, पर्यटकों और व्यापारियों सहित अपने नागरिकों को निकालने का फैसला किया है। चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जो चीनी नागरिक घर लौटना चाहते हैं वे वापस आ सकते हैं। चीनी दूतावास ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर एक मेंडेरियन में नोटिस डाला है।

 China has offered to repatriate its citizens who want to return home

चीनी सरकार को ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि, जो छात्र, पर्यटक और कारोबारी भारत में फंस गए हैं, उन्हें विशेष विमानों से चीन वापस जाने की इजाजत दी जाएगी। कितने चीनी नागरिक इस समय भारत में पढ़ रहे हैं या काम कर रहे हैं इसको लेकर सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। बीजिंग ने वापस जाने के इच्छुक नागरिकों को खुद को 27 मई की सुबह तक खुद को रजिस्टर करने को कहा है। इनमें ऐसे चाइनीज नागरिक भी शामिल हैं जो भारत में योग के लिए या बौद्ध सर्किट तीर्थ के लिए आए थे।

नोटिस में कहा गया है कि, जो लोग वापस जाना चाहते हैं उन्हें अपना किराया और 14 दिन क्वारंटाइन का खर्च देना होगा। नोटिस में कहा गया है कि ऐसे लोगों को विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो कोरोना संक्रमित हैं या जिनमें कोरोना के लक्षण हैं। कोविड-19 मरीज के नजदीक रहे लोगों और जिनके शरीर का तापमान 37.3 डिग्री सेंटिग्रेड से अधिक होगा, उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं होगी। लोगों को मेडिकल हिस्ट्री ना छुपाने को लेकर चेतावनी दी गई है।

कोरोना वायरस की शुरुआत दिसंबर में चीन के वुहान शहर से हुई थी। दुनियाभर में इस वायरस से 54 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 3.4 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। भारत ने फरवरी में वुहान से करीब 700 भारतीयों को निकाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+