चीन: मां-बाप से 30 बार मिलने पर संतानों को मिलता है 2000 रुपए का इनाम

चीन में बुजुर्ग मांं-बाप से मिलने आने वाले संतानों को दिया जा रहा इंंसेंटिव। इस योजना का पॉजिटिव असर हुआ है।

जियांग्सू। चीन के जियांग्सू प्रांत में बुजुर्ग मां-बाप को संतानों से मिलाने के लिए एक केयर होम ने खास योजना की शुरुआत की है। इसके तहत बुजुर्ग मां-बाप से मिलने आने वाले लोगों को इंसेंटिव के तौर पर पैसे दिए जाते हैं। केयर होम का कहना है कि इसके बाद मां-बाप से मिलने वालों की तादाद में काफी इजाफा हुआ है।

मनी वाउचर का हुआ पॉजिटिव असर

मनी वाउचर का हुआ पॉजिटिव असर

बुजुर्ग माता-पिता अपनी संतानों से मिल सकें, इसके लिए नर्सिंग होम की इस अनोखी योजना का पॉजिटिव असर पड़ा है। इसमें कितनी बार कोई अपने मां-बाप से मिलने आता है, इस आधार पर मनी वाउचर दिए जाते हैं।

दो महीने में जो 30 बार से ज्यादा बार मां-बाप से मिलने आते हैं, उनको 200 युआन यानि लगभग 2000 रुपए दिए जाते हैं। अगर कोई इस पीरियड में 10 से 20 बार विजिट करते हैं तो उनको भी इससे थोड़े कम पैसे दिए जाते हैं।

'मेरा बेटा अब मुझसे मिलने बार-बार आता है'

'मेरा बेटा अब मुझसे मिलने बार-बार आता है'

केयर होम ने जबसे मनी वाउचर देना शुरू किया है तबसे संतानों से मां-बाप पहले से ज्यादा बार मिल पा रहे हैं और इस वजह से वे काफी खुश हैं। 90 साल के मिस्टर वु का कहना है, 'मेरा बेटा अब मुझसे बार-बार मिलने के लिए आता है। अवार्ड के तौर पर पैसे दिए जाने से काफी फर्क पड़ा है।'

केयर होम का कहना है कि इंसेंटिव देने की शुरुआत से परिवार वाले इन बुजुर्गों से मिलने आ रहे हैं और इससे इनके जीवनशैली में काफी सुधार हुआ है।

2013 में चीन में बना था कड़ा कानून

2013 में चीन में बना था कड़ा कानून

2013 में चीन में एक कानून बना जिसमें कहा गया कि बड़े हो चुके बच्चों को अपने मां-बाप से मिलने जाना होगा और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो दंड के भागी होंगे। लेकिन इस कानून को लागू कैसे किया जाय, इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया।

अब 2016 में बच्चों को मां-बाप से मिलने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर इंसेंटिव देने की शुरुआत की गई है।

इस योजना पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया?

इस योजना पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया?

चीन में इस योजना को लोगों ने सराहा है। एक ब्लॉगर का कहना है कि नर्सिंग होम ने बेहतर काम किया है और इसका परिणाम भी अच्छा निकला है। कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बुजुर्गों के प्रति दयाभाव और सम्मान दिखाने के लिए संतान पैसे ले रहे हैं, यह बहुत ही हास्यास्पद बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+