20 साल की लड़की रोज लगाती थी सनस्क्रीन, चटक गईं 10 पसलियां

नई दिल्ली। चीन में 20 साल की एक लड़की की हड्डियां इतनी कमजोर हो गईं कि उसकी 10 पसलियां चलते-चलते चटक गईं। खांसी होने पर जब उसे दर्द हुआ तो वो डॉक्टर के पास गई, जांच में सामने आया कि लड़की की 10 पसलियां चटकी हुई हैं। इसकी वजह सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करना सामने आया है।

सनस्क्रीन से कमजोर हुई हड्डियां

सनस्क्रीन से कमजोर हुई हड्डियां

चीन के झेजियांग प्रांत की रहने वाली 20 साल की जियाओ माओ की हड्डियां कमजोर होने और पसलियां चटक जाने को लेकर डॉक्टरों ने कहा है कि हद से ज्यादा सनस्क्रीन लगाते रहने से हडि्डयां कमजोर हो गईं। वो घर से बाहर निकलती तो क्रीम लगाती, ऐसे में काफी दिन से उसे धूप मिल ही नहीं रही थी। विटामिन डी की कमी लगातार आती रही और हड्डियां कमजोर होती गईं।

खांसी आने पर चला पता

खांसी आने पर चला पता

माओ के परिजनों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ने गर्मियों कुछ समय से उसे खांसी आ रही थी। शुरू में डॉक्टरों को लगा कि एलर्जी की वजह से ऐसा होगा। फिर जब उसको सीने में दर्द की शिकायत हुई तो डॉक्टरों ने एक्सरे और दूसरी जांच कराई। रिपोर्ट आई तो डॉक्टर भी चौंक गए। उन्होंने देखा कि लड़की 10 पसलियां टूटी हुई हैं।

 क्या सनस्क्रीन है वजह?

क्या सनस्क्रीन है वजह?

डॉक्टरों को कहना है कि माओ की उम्र में अगर हफ्ते में तीन दिन 20 मिनट के लिए धूप के सामने रहना जरूरी है। वहीं ये लड़की जब भी घर से बाहर निकलती है, तो पूरे शरीर में सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करती है। इससे विटामिन डी की कमी हो गई। हालांकि कई डॉक्टरों ने लड़की की कमजोर हड्डियों की वजह सनस्क्रीन को मानने से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+