चीन में तीन दशकों से ज्यादा पुरानी वन चाइल्ड पॉलिसी खत्म
बीजिंग। बुरी आर्थिक व्यवस्था और खराब हालातों से जूझते चीन ने आखिरकार देश की 'वन चाइल्ड पॉलिसी' को खत्म कर दिया है। यह पॉलिसी तीन दशकों से भी ज्यादा समय से देश में चली आ रही थी।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने और देश की सूरत को बदलने के मकसद से जो अहम फैसले किए हैं उनमें से यह एक बड़ा फैसला है।
न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी की ओर से यह फैसला लिया गया। पार्टी की केंद्रीय समिति ने उस योजना को मंजूरी दे दी है जिसके तहत अब चीन में कपल्स दो बच्चों को जन्म दे सकेंगे। बीजिंग में पार्टी की चार दिनों तक चली बैठक में यह अहम फैसला हुआ है।
इस पॉलिसी को वर्ष 1979 में लाया गया था जिसका मकसद देश में जन्मदर पर लगाम लगाकर जनसंख्या वृद्धि को रोकना था।धीरे-धीरे इस पॉलिसी की वजह से चीन की चिंताओं में दोगुना इजाफा हो गया। आज चीन का वह देश बन गया है जहां पर बूढ़ों की संख्या सबसे ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications