सीमा पर सड़क बनाना चाहते है भारत, ड्रैगन के छूटे पसीने
बीजिंग। भारत-चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। अरुणाचल प्रदेश से सटे भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिक कई बार घुसपैठ की कोशिश कर चुके है। अब नया विवाद सड़क को लेकर शुरु हो गया है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सुदूरवर्ती सीमा पर सड़क बनाने की भारत की योजना की घोषणा पर चिंता व्यक्त की है।

भारत अपने सीमा क्षेत्र में सड़क का निर्माण करना चाहता है, लेकिन चीन की चिंता खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। चीन ने इस मसले पर अपनी चिंता व्यक्त की है। हलांकि उसे इस बात की उम्मीद है कि भारत सीमा के संबंध में पहले से ही चल रही असहमति को और जटिल नहीं बनाएगा।
आपको बता दें कि भारत ने सितंबर में अरुणाचल प्रदेश की सीमा के 100 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क और सैनिक सुविधाएं बनाने पर लगे प्रतिबंध को ढीला किया था। इस फैसले के बाद 6000 किलोमीटर सड़क शीघ्रता के साथ बनाया जा सके। चीन की ओर से कहा जा रहा है कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद औपनिवेशिक देन है। चीन का कहना है कि जब तक सीमा विवाद खत्म नहीं होती हमें आशा है कि भारत इसे और जटिल नहीं बनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications