भारत पर दबाव बनाने के लिए चीन ने नेपाल को दान में दिए 32 हजार सौर्य ऊर्जा जेनरेटर
नई दिल्ली। पेइचिंग समर्थक केपी शर्मा ओली के सत्ता में आने के बाद नेपाल की मदद के लिए चीन ने हाथ बढ़ाया है। नेपाल की घरेलू क्षमता बढ़ाने और 2015 में आए भूकंप के बाद से बिजली से वंचित शहरों और गांवों को बिजली मुहैया कराने के लिए 32 हजार से ज्यादा सौर ऊर्जा से चलने वाले जेनरेटर दिए हैं। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ की एक खबर के मुताबिक ये जेनरेटर दान के तौर पर दिए गए हैं। आपको बता दें कि केपी शर्मा ओली चीन समर्थक माने जाते हैं और उनके नेतृत्व वाले वाम गठबंधन को हाल में हुए चुनावों में जीत मिली थी जिसके बाद चीन ने पड़ोसी देश को यह मदद मुहैया कराई है।












Click it and Unblock the Notifications