चीन ने बनाई सबसे खतरनाक लेजर राइफल, 1 किमी की दूरी पर खड़ा दुश्मन होगा चित, जानिए इसकी खासियत

बीजिंग। हाल ही में चीन ने 200 मीटर तक टार्गेट को निशाना बनाने के लिए एक लेजर गन विकसित की थी, लेकिन अब खबर है कि बीजिंग ने 1 किमी तक दुश्मन का खात्म करने वाली राइफल बना दी है। हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, चीन ने ZKZM-500 लेजर राइफल को विकसित किया है, जो 1 किमी तक टार्गेट को खत्म करने की क्षमता रखती है। बताया जा रहा है कि चीन ने 'स्टार वॉर' सीरीज में इस्तेमाल की गई राइफल की भी थोड़ी बहुत कॉपी की है।

चीन ने बनाई 1 किमी तक अटैक करने वाली रायफल

चीन के वैज्ञानिकों ने इस आधुनिक हथियार का निर्माण किया है, जिसका वजन 3 किग्रा बताया जा रहा है। इस राइफल की लंबाई-चौड़ाई एके-47 राइफल की तरह ही बताई जा रही है, जो द्रुत गति से अटैक करने की क्षमता रखती है। इस गन की खासियत यह है कि इसकी लेजर दुश्मन को दिखाई नहीं देगी और सैकड़ों मीटर दूर खड़े टार्गेट पर आसानी से अटैक कर देगी।

इस राइफल की लेजर दुश्मन की त्वचा में प्रवेश करते ही उसकी तुरंत दर्दनाक मौत हो जाएगी। एक लिथियम बैटरी द्वारा संचालित इस राइफल को फिर से रिचार्ज भी किया जा सकता है। प्रत्येक फायर में कई बार 1,000 बार आग लगाने की क्षमता रखने वाली, इस राइफल को ऑपरेशन के लिए कारों, नौकाओं, विमानों पर भी लगाया जा सकता है। दुश्मन को पता भी नहीं चलेगा कि अटैक कहां से हुआ है और इस राइफल का अचूक निशाने से टार्गेट की वहीं दर्दनाक मौत दे हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, ZKZM-500 बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए तैयार हो रही है और इन बंदूकों का पहला बैच आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अगर किसी आतंकवादी या अपराधी ने किसी को बंधक बनाया है, तो उस स्थिति में इसके फायदे बहुत बड़े हो सकते हैं। इस राइफल की प्रत्येक यूनिट की कीमत 15,000 डॉलर का अनुमान लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+