चीन सरकार ने 13,000 से ज्यादा वेबसाइटों को किया बंद, ब्लॉग से लेकर सोशल मीडिया पर लगा बैन

बीजिंग। चीन ने पिछले तीन सालों में हजारों वेबसाइटों को बंद कर दिया है। इंटरनेट को लेकर चीन सरकार अपने देश में लगातार नजर रखती आई है। कानून और नियमों को तोड़ने के कारण 2015 से लेकर अब तक 13,000 से अधिक वेबसाइटों को चीन सरकार ने बंद कर दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि चीन के ज्यादातर लोग, अपने सरकार द्वारा हो रहे साइबर स्पेस पर हमले के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

चीन सरकार ने 13,000 से ज्यादा वेबसाइटों को किया बंद

जब से शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति बने हैं, तभी से सरकार ने इंटरनेट पर जबरदस्त बैन लगाया है और कई वेबसाइटों पूरी तरह से बंद कर दिया है। लेकिन, आलोचकों का कहना है कि बोलने की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करने और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की आलोचना को रोकने के लिए सरकार ये कदम उठा रही है। चीन की कम्युनिस्ट सरकार लगातार इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा रही है, जिसमें ज्यादातर पॉर्नग्राफी से जुड़ी वेबसाइटें हैं।

चीन सरकार अपने देश के लिए इंटरनेट को लेकर कठोर बनाया है, जिसमें कई ब्लॉग, सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइटों पर गाज गिरी है और यह शी जिनपिंग की सरकार के आने के बाद ही हुआ है। चीन सरकार ने 13,000 वेबसाइटों के अलावा 10 मिलियन सोशल मीडिया अकाउंट्स भी बंद कर दिए हैं।

इंटरनेट को लेकर चीन ने कठोर सेंसरशिप बनाए हैं। चीन में गूगल और फेसबूक जैसे बड़े प्लेटफॉर्म की भी पाबंदी है। इसके अलावा कई विदेशी आउटलेट्स के लिए चीन ने प्रतिबंध लगा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+