China City Dunhuang : चीन के इस शहर में अचानक उठा 300 फीट ऊंचा रेतीला तूफान, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
चीन के इस शहर में अचानक उठा 300 फीट ऊंचा रेतीला तूफान, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
बीजिंग, 27 जुलाई: चीन के दुनहुआंग शहर का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुनहुआंग शहर के पास गोबी रेगिस्तान में अचानक तूफान उठने से पूरा शहर मानों रेत से ढ़क गया था। दुनहुआंग शहर में 300 फीट से ज्यादा ऊंचे रेत के तूफान को देखने को मिला था। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि ये रेतीला तूफान कितना खतरनाक था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूरे शहर को कैसे रेतीले तूफाने ने ढक लिया था।
Recommended Video

शहर में दृश्यता 20 फीट से भी हुई कम
रेतीले तूफाने की वजह से दुनहुआंग शहर में दृश्यता 20 फीट से भी कम रह गई थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि दुनहुआंग के प्राचीन सिल्क रोड में स्थानीय समयानुसार रविवार (25 जुलाई) दोपहर करीब 3 बजे तूफान आया था।
खौफनाक मंजर वाले इस वीडियो को एक स्थानीय निवासी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया था और ट्विटर पर डरावनी क्लिप साझा की थी। जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रेतीले तूफान की वजह सड़क को किया गया बंद
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रेतीले तूफान की वजह से शहर में लोग गाड़ी नहीं चला पा रहे थे। दृश्यता काफी कम थी। मौजूदा हालात को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने शहर की प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया था। रेतीले तूफान की वजह से ऊंची-ऊंची इमारतें भी नहीं दिखाई दे रही थी। चीन का दुनहुआंग शहर अपनी कठोर जलवायु लिए जाना जाता है।

पार्क में बैठे लोगों का तूफान में उड़ा सामान
पास के एक पार्क में पर्यटकों को धूल भरी आंधी से पुलिस को बचाने के लिए काफी मशक्त करनी पड़ी। पार्क में बैठे लोगों के सारे सामान रेतीले तूफाने में उड़ गए थे। आसप पास के लोगों को घटना के कुछ घंटे बाद तक मास्क और चश्मा पहन कर निकलने की सलाह दी गई थी।
एक स्थानीय टूर गाइड ने कहा कि उन्होंने मौसम को देखकर अंदाजा लगाया था कि शाम को सुंदर सूर्यास्त होगा लेकिन तेज हवा की वजह से अचानक रेतीला तूफान आ गया। हालांकि ये कुछ वक्त के लिए ही था।












Click it and Unblock the Notifications