चीन में शी जिनपिंग का मजाक उड़ाने के लिए कार्टून 'विनी द पूह' फिर आया बाहर, हुई कार्रवाई

बीजिंग। चीन में शी जिनपिंग का कार्यकाल 2023 से भी आगे बढ़ाने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) अगले माह मार्च में प्रस्ताव रखने जा रही है। इस प्रस्ताव को देखते हुए बीच सोशल मीडिया पर शी जिनपिंग के खिलाफ जबरदस्त ढंग से नेगेटिव कैंपेनिंग चल रही है। लेकिन तानाशाह सरकार को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और इस प्रकार के सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई हो रही है। चीन के ज्यादातर लोग नहीं चाह रहे हैं कि शी जिनपिंग 10 साल से ज्यादा वक्त तक राष्ट्रपति बने रहे। पार्टी की ओर से पिछले रविवार को पेश किए गए इस प्रस्‍ताव में शी जिनपिंग के कार्यकाल की अवधि को अन‍िश्चितकाल तक करने की बात कही गई है।

जिनपिंग का मजाक उड़ाने के लिए 'विनी द पूह' फिर आया बाहर

चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WeChat और Weibo पर कुछ लोग सीपीसी के इस प्रस्ताव की आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग शी जिनपिंग के मीम बनाने में लगे हैं। इस घोषणा के बाद डिज्नी मीडिया का फैमस कार्टून विनी द पूह एक बार फिर बाहर निकला है और लोग अपने राष्ट्रपति का मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें कि विनी द पूह डिज्नी का एक कार्टून है, जिसकी शक्ल शी जिनपिंग से मिलती है।

सोशल मीडिया पर इस प्रस्ताव का विरोध हो रहा है, तो वहीं चीनी सरकार इस प्रकार के पोस्ट को हटाने में लगी है। वही, विनी द पूह को चीन में एक बार फिर से बैन कर दिया गया है। Weibo पर यूजर्स ने लिखा है,'हमारे सम्राट ने स्वर्ग का जनादेश प्राप्त हुआ है, इसलिए हमें घुटने टेकना और स्वीकार करना होगा।' वहीं, एक और यूजर्स ने चीन की तुलना नॉर्थ कोरिया से करते हुए कहा कि 'हम अपने पड़ोसी मुल्क का उदाहरण बनते जा रहे हैं।' नॉर्थ कोरिया में 1940 से किम परिवार की तानाशाही चल रही है।

चीन के संविधान के मुताबिक, कोई भी दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता है। लेकिन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी चाहती है कि शी जिनपिंग को अनिश्चतकाल के लिए सत्ता मिलें। संविधान में अगर कोई बदलाव होता है तो चीन की संसद यानि नेशनल पीपुल्‍स कांग्रेस से मंजूरी लेनी होगी। नेशनल पीपुल्‍स कांग्रेस में 3000 प्रतिनिधि हैं और इसे दुनिया की सबसे बड़ी संसदीय समिति कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+