चीन ने रमजान और रोजा को किया बैन
बीजिंग। चीन ने जिनजियांग प्रांत में रमजान के दौरान रोजा को बैन कर दिया है। चीन ने कम्यूनिस्ट पार्टी के नियमों का हवाला देते हुए कम्यूनिस्ट ऑफ चाइना के सदस्यों को हिदायत दी है कि वे रमजान के दौरान उपवास नहीं रखेंगे।

सोमवार को चीन के शिनजियांग प्रांत में आदेश जारी कर कहा गया है कि कोई भी सिविल सर्वेंट, स्टूडेंट और बच्चा रोजा नहीं रखेगा। वर्ष 2015 में भी चीन ने रमजान के दौरान इसी तरह के बैन लगाए थे। जिनजियांग प्रांत में एक करोड़ से ज्यादा उइगर मुस्लिम रहते हैं। चीन की ओर से सभी रेस्टोरेंट्स को खुले रखने का आदेश दिया गया।
इसके अलावा किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने और बिजनेस को बंद न करने का आदेश भी दिया गया है। आपको बता दें कि शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों की आबादी 45% है। चीन का मानना है कि उइगर लीडर्स आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications