बॉर्डर पर भारी तनाव के बीच चीन बोला, हम पाकिस्‍तान के साथ

लाहौर। उरी में हुए आतंकी हमले में 18 जवानों की शहादत के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान में पंजाब के मुख्यमंत्री आॅफिस ने कहा कि चीन ने हमें भरोसा दिलाया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के समय और बाद में हमेशा चीन के साथ रहेंगे।

pakistan-china

कश्मीर मुद्दे पर चीन पाकिस्तान के साथ है और रहेगा

पाकिस्तान में पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चीन के कांसुलेट जनरल यो बोरेन ने हमें विश्वास दिलाया कि किसी भी तरह से विदेशी आक्रामण के समय चीन पाकिस्तान का साथ देगा।

बीजिंग ने उच्च स्तर के राजनायिक ने पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ से एक हुई मुलाकात में यह बात कही है। उन्होंने बताया कि चीन ने राजनायिक ने हमें भरोसा दिलाया है कि कश्मीर मुद्दे पर चीन पाकिस्तान के साथ है और रहेगा।

pakistan-india

पाकिस्तान के लिए दुनिया के सभी फोरम पर बात करेंगे

उरी हमले को लेकर चीन ने एक बार फिर साफ किया है कि वह पाकिस्तान के ही साथ खड़ा है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में बैठक के दौरान जो बातें चीन के प्रधानमंत्री ने कही थीं उससे भी ये बात तो साफ हो जाती है कि चीन पाकिस्तान के हरकदम पर साथ है।

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने कहा था कि हम पाकिस्तान का समर्थन करते हैं और पाकिस्तान के लिए दुनिया के सभी फोरम पर बात करेंगे।

पाकिस्तान की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय समुदाय समझेगा

इतना ही नहीं चीन के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय समुदाय समझेगा।

चीन के प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि अगर दोनों पक्ष चाहें तो हम भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार को लेकर अहम रोल अदा करने के लिए तैयार हैं।

चीन के प्रधानमंत्री की ओर से बातें ऐसे वक्त में कही गई हैं जबकि अमेरिका के दो सांसदों ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पाकिस्तान को आतंकी राज्य घोषित करने के लिए एक विधेयक पारित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+