जब तक आईएसआईएस को न मिले जीत, अंधेरे में डूबा रहे एफिल टॉवर
पेरिस। फ्रांस का एक और शहर नीस इस समय सदमे में है और सदमे में है पूरी दुनिया। आईएसआईएस के आतंकियों ने एक बार फिर से यूरोप के इस अहम देश को हिला कर रख दिया है। हथियारों से भरे एक ट्रक को अचानक ही भीड़ में लोगों पर चढ़ा दिया जाता है। देखते ही देखते करीब 80 लोगों की मौत हो जाती है।

इस हमले के बाद आईएसआईएस से हमदर्दी रखने वालों की ओर से कई मैसेज किए गए। इन तमाम मैसेजेज में पेरिस स्थित एफिल टॉवर को अंधेरे में डूबो देने की बातें कहीं गई थीं।
पढ़ें-ISIS की चेतावनी, बाजार में निकलने से भी डरेंगें फ्रांस में लोग
मैसेजेस में कहा गया था कि जब तक आईएसआईएस फ्रांस में अपनी जीत हासिल न कर ले तब तक एफिल टॉवर को अंधेरे में डूबो दिया जाए।
आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ले ली है और अब ऑनलाइन इसके समर्थक इस हमले का जश्न मना रहे हैं। ट्विटर और टेलीग्राम एप के जरिए इस तरह के कई मैसेजेज पोस्ट हो रहे हैं।
आतंकियों के हमदर्द मासूमों की मौत पर कह रहे हैं कि भगवान महान है और वे और ज्यादा लोगों की मौत की कामना कर रहे हैं। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को मार गिराया है। ट्रक से पुलिस को पहचान के लिए जो पेपर्स मिले हैं उनसे फ्रांस और ट्यूनीशिया का कनेक्शन समझ में आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications