8.2 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिला चिली, सुनामी का अलर्ट जारी

भूकंप से पास के पेरू और बॉलिविया में भी इमारतें हिल गईं। हालांकि, जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने शुरू में भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 8.2 कर दिया गया। इसके अनुसार भूकंप चिली के इक्विक शहर के 99 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में बीती रात स्थानीय समयानुसार रात 8 बजकर 46 मिनट पर आया। भूकंप के तेज झटकों के 45 मिनट बाद ही बड़ी-बड़ी लहरें समुद्र तट को छूने लगी। जिसे देखते हुए सुनमी की चेतावनी जारी कर दी गई।
भूकंप के चलते तटों कि किनारे बसे शहरों के पास समुद्र में 2 मीटर उंची लहरें उठ रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे सुनामी भी आ सकती है।इस खतरे को भापते हुए सभी तटीय इलाकों को खाली कराने का आदेश दे दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications