7 साल का बेटा खेलने लगा iPhone पर गेम, पिता को कार बेचकर चुकाना पड़ा बिल
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम के नॉर्थ वेल्स के मुहम्मद मुताजा को 1.3 मिलियन यानि करीब एक लाख 33 हजार का एप्पल आई ट्यून्स का बिल आया था, जो उनके बेटे के द्वारा खेले गये गेम की वजह से था।
लंदन, जुलाई 03: बच्चों के हाथ में मोबाइल देने का क्या अंजाम होता है, ब्रिटेन के एक पिता की कहानी जानकर आप बहुत अच्छे से समझ जाएंगे। बेटे के हाथ में मोबाइल देने का अंजाम एक पिता को अपनी कार बेचकर चुकानी पड़ी। ब्रिटेन में एक बच्चे ने मोबाइल पर गेम खेलते वक्त 1.3 मिलियन रुपये यानि करीब एक लाख 33 हजार का बिल बना दिया, जिसके बाद पिता ने कार बेचकर उस बिल को भरा।

मोबाइल पर गेम खेल रहा था बेटा
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम के नॉर्थ वेल्स के मुहम्मद मुताजा को 1.3 मिलियन यानि करीब एक लाख 33 हजार का एप्पल आई ट्यून्स का बिल आया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मुहम्मद मुताजा के बेटे अशाज ने 'ड्रेगन: राइज़ ऑफ़ बर्क' का एक फ्री गेम खेला था, लेकिन गेम खेलते वक्त उसने कई इन-ऐप खरीद ली। 41 साल के पिता ने एक मीडिया आउटलेट से बात करते हुए खुलासा किया कि उन्हें शुरू में लगा कि उन्हें "धोखा" दिया गया है, हालांकि, बाद में बिल चुकाने के लिए उन्हें अपनी टोयोटा आयगो कार बेचनी पड़ी। मुहम्मद मुताजा ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा ऐसा कोई गेम खेल रहा है, जिसका लाखों का बिल आएगा। (तस्वीर सौजन्य- सोशल मीडिया)

बेटे की 'लत' से सदमे में पिता
पिता मुताजा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बच्चों के खेल पर इतना पैसा खर्च उन्हें खर्च करना होगा। पिता ने कहा कि उनके बेटे पर कई बार खरीदारी करने के लिए "दबाव" डाला गया, क्योंकि उसे खेल में हारने या उसके 'चरित्र' के मरने का डर था। इसके अलावा, मुताजा ने खुलासा किया कि उनका आईट्यून्स अकाउंट एक ईमेल से जुड़ा है, जिसे वह नियमित रूप से चेक नहीं करते हैं। और चूंकि वह अपने बेटे को ऐसे गेम खेलने की इजाजत नहीं देते हैं, जिसमें पैसे खर्च होता है, लिहाजा उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें लाख रुपये से ज्यादा का बिल आ जाएगा। (तस्वीर- प्रतीकात्मक)

एप्पल ने पैरेट्स को किया सावधान
वहीं, इस घटना के बाद मोबाइल कंपनी एप्पल ने पैरेंट्स के लिए चेतावनी जारी की है। एप्पल ने पैरेंट्स को समझाया कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इसकी ''आस्क टू बाय'' सुविधा डिफॉल्ट रूप से चालू थी। एप्पल ने अपने बयान में कहा कि यह सुविधा मोबाइल धारक को ''आस्क टू बाय'' सुविधा को एक्सेप्ट करने या रिजेक्ट करने का ऑप्शन देता है। ताकि ऐसी असुविधा ना हो। एप्पल के प्रवक्ता ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए कि वो मोबाइल पर क्या कर रहे हैं और किन सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।

पिता करेंगे कानूनी कार्रवाई
वहीं, मुहम्मद मुताजा ने भविष्य में कभी भी एप्पल फोन इस्तेमाल नहीं करने की कसम खाते हुए कंपनी पर 'धोखा' देने का आरोप लगाया है। मुहम्मद मुताजा ने कहा कि वो 2005 से एप्पल का ग्राहक रहे हैं और वो 1.3 मिलियन का बिल भरने में सक्षम नहीं थे, लिहाजा उन्हें एप्पल का बिल भरने के लिए अपनी कार बेचनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि एप्पल ने उनके बेटे के साथ धोखा किया है और वो अब एप्पल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। (तस्वीर- प्रतीकात्मक)












Click it and Unblock the Notifications