चार साल तक हर हफ्ते में तीन बार करता था नाबालिग लड़की से रेप, कोर्ट ने दी ये सजा
सरकारी वकील ने आरोपी के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी। उसे सितंबर में 186 मामलों में दोषी ठहराया गया था।
कैलिफोर्निया। अमेरिका की एक अदालत ने मासूम बच्ची का रेप करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को दोषी ठहराते हुए 1503 साल जेल की सजा सुनाई है। उस पर करीब चार साल तक बच्ची से रेप करने का आरोप था।

घटना कैलिफोर्निया की है। रेने लॉपेज ने साल 2009 से 2013 के बीच अनगिनत बार नाबालिग लड़की से रेप किया। एक बार लड़की प्रेगनेंट हुई तो उसने उसे पैसे देकर अबॉर्शन के लिए भी मजबूर किया।
कोर्ट ने माना समाज के लिए है खतरा
सरकारी वकील ने आरोपी के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी। उसे सितंबर में 186 मामलों में दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने उसे सजा देते हुए कहा कि वह समाज के लिए बड़ा खतरा है, इसलिए उसे बाहर रखना ठीक नहीं है।
वकील ने कोर्ट में खोली पोल
आरोपी ने जज को लिखी चिट्ठी में भेदभाव का आरोप लगाया था और लड़की की गलती होने की बात कही थी। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी ने अपनी यौन जरूरतों के लिए लड़की का इस्तेमाल किया। उसने एक सप्ताह में दो से तीन बार उसके साथ रेप किया।
मामले का खुलासा खुद पीड़िता ने किया। काफी तनाव झेलने के बाद आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications