सीरिया के दो शहरों पर केमिकल अटैक की खबरें

दमिश्‍क। सीरिया के दो शहरों में केमिकल अटैक की खबरें हैं। पहला हमला उसी शहर में हुआ है जहां पर रूस के हेलीकॉप्‍टर को गिराया गया था। सीएनएन की रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों शहर अलेप्‍पो और सराकेब हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि हमला किसने किया है।

chemical-weapons-syria

एक डॉक्टर और बचावकर्मियों का कहना है कि वहां पर सीरिया के सराकेब शहर पर क्लोरीन गैस से भरे बैरल गिराए गए हैं। इस घटना में करीब 30 लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं। क्लोरीन गैस से प्रभावित लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उनके मुंह से खून भी निकल सकता है।

सरकार और कुछ विद्रोही गुटों ने एक दूसरे पर केमिकल वेपंस के प्रयोग का आरोप लगाया है। हालांकि दोनों ही पक्षों ने इससे इनकार कर दिया है। सीरिया सिविल डिफेंस के एक अधिकारी ने न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इस हमले में 33 लोग प्रभावित हुए हैं।

वहीं दूसरे हमला सीरिया के शहर अलेप्‍पो में हुआ जहां पर सरकार ने आतंकी संगठनों पर आरोप लगाया है। न्‍यूजएजेंसी सना के मुताबिक अलेप्‍पो में हुए केमिकल अटैक में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हमला मंगलवार को हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+