OpenAI ने ChatGPT के CEO सैम ऑल्टमैन को कंपनी से निकाला, अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी दिया इस्तीफा
Sam Altman Greg Brockman: चैट जीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली कंपनी ओपन एआई (OpenAI) के बोर्ड ने सीईओ (CEO) सैम ऑल्टमैन को उनके पद से हटा दिया है और कंपनी से फायर दिया है। सैम ऑल्टमैन इस कंपनी के को-फाउंडर भी हैं। अब सीईओ के पद पर ओपनएआई की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर मीरा मूर्ति (Mira Murati) अंतरिम सीईओ के रूप में काम करेंगी। ये भारतीय मूल की महिला हैं।
ChatGPT के निर्माता सीईओ सैम ऑल्टमैन को कंपनी से फायर किए जाने के बाद OpenAI के अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन (Greg Brockman) ने भी इस्तीफा दे दिया है। ग्रेग ब्रॉकमैन ने शनिवार को OpenAI के अध्यक्ष और को-फाउंडरप के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की।

OpenAI ने बताया क्यों कि सैम ऑल्टमैन बर्खास्त
इसके कुछ ही घंटों बाद OpenAI ने कहा कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में क्रांति लाने के मकसद के लिए सीईओ सैम ऑल्टमैन को बर्खास्त किया है। कंपनी ने कहा है कि वो एक स्थायी सीइओ की तलाश करेगी।
OpenAI ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि सैम ऑल्टमैन को सीईओ के पद से हटाने का फैसला कंपनी के बोर्ड ने काफी सोच-विचार कर लिया है। रिव्यू में बोर्ड सदस्यों ने यह सहमति से फैसला लिया कि, सैम ऑल्टमैन के साथ हमारे कम्युनिकेशन किल्यर नहीं थे। जिसकी वजह से वह अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभा पा रहे थे। इसलिए बोर्ड को सैम ऑल्टमैन की काबिलियत पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्हें उनके पद से इस्तीफा देने को कहा गया है।
बता दें कि OpenAI ने नंवबर 2022 में अपने ChatGPT चैटबॉट को जारी किया था। यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है।
इस्तीफा देने के बाद क्या बोले सैम ऑल्टमैन?
OpenAI के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सैम ऑल्टमैन ने लिखा, ''मुझे OpenAI में अपना बिताया समय बहुत पसंद आया है। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और उम्मीद है कि दुनिया के लिए थोड़ा हैरान करने वाला था। सबसे ज्यादा मुझे ऐसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना पसंद आया। अब आगे क्या करूंगा इसके बारे में बहुत कुछ कहना है लेकिन बाद में।''
i loved my time at openai. it was transformative for me personally, and hopefully the world a little bit. most of all i loved working with such talented people.
— Sam Altman (@sama) November 17, 2023
will have more to say about what’s next later.
🫡
ग्रेग ब्रॉकमैन ने इस्तीफा देने के बाद क्या कहा?
सैम ऑल्टमैन को फायर किए जाने के बाद OpenAI के अध्यक्ष और को-फाउंडर ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी अपना इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफे बाद ग्रेग ब्रॉकमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''8 साल पहले मेरे अपार्टमेंट में शुरुआत करने के बाद से हम सभी ने मिलकर जो कुछ भी बनाया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। हम एक साथ कठिन और बहुत ही अच्छे समय से गुजरे हैं, सभी कारणों के बावजूद इतना कुछ हासिल करना असंभव जैसा लगता था। लेकिन आज की खबर के आधार पर मैंने पद छोड़ दिया है। मैं सभी को सिर्फ शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं हमेशा से सेफ (artificial general intelligence) बनाने के मिशन में विश्वास रखता हूं जो पूरी मानवता को लाभ पहुंचाता है।"
After learning today’s news, this is the message I sent to the OpenAI team: https://t.co/NMnG16yFmm pic.twitter.com/8x39P0ejOM
— Greg Brockman (@gdb) November 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications