चार्ली हेब्दो पर हमले के दिन के मैगजीन संस्करण की कीमत ने आसमान पर पहुंची
पेरिस। पेरिस स्थित चार्ली हेब्दो मैगजीन के कार्यालय में आतंकी हमले में मारे गये 10 पत्रकारों को लोग अपने तरीके से श्रद्धांजली दे रहे हैं। दुनियाभर में इस हमले की आलोचना हो रही है। साथ ही इस हमले को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला माना जा रहा है।
वहीं ऑनलाइन शॉपिंग साइट ई-बे पर चार्ली हेब्दो के आतंकी हमले के दिन छपी मैगजीन के स्टॉक की कीमत को देखकर आपको इस बात का अंदाजा लग जाएगा कि आतंकियों ने पत्रकारों को तो मार दिया लेकिन उनकी रचनाओं को वो और प्रसिद्ध बना गये। ई-बे पर चार्ली हेब्दो का आतंकी हमले के दिन छपी मैगजीन की कीमत तकरीबन सात हजार रुपए तक पहुंच गयी है। इस संस्करण की सात कॉपियां बोली के लिए लगायी गयी हैं।
ई-बे ने चार्ली हेब्दो पर आतंकी हमले के बाद आखिरी स्टॉक को बोली के जरिए बेचने का फैसला लिया है। जिसमें अब तक 24 लोगों ने बोली लगायी है। जिसमें अब तक की सबसे बड़ी बोली 100 यूएस डॉलर यानि 6300 रुपए लगायी गयी है। वहीं चार्ली हेब्दो के अन्य संस्करणों की कीमत तकरीबन 36 हजार रुपए तक भी पहुंच गयी है।
मैगजीन का यह मौजूदा संस्करण गुरुवार को आतंकी हमले के ही दिन छपा था। आपको बता दें कि 40 साल पुराना यह मीडिया संस्थान अपने व्यंग्यात्मक कार्टून के लिए जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications