Video: जानिए क्यों पिट गये 'बजरंगी भाईजान' के चांद नवाब?
नई दिल्ली। चांद नवाब...याद आया..जी हां आपने सही समझा.. हम बात कर रहे हैं, इस साल की अब तक की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के किरदार रिपोर्टर चांद नवाब की, जो अपनी फनी रिपोर्टिंग के चलते चर्चा में आए थे। लेकिन पाकिस्तान के रीयल पत्रकार चांद नवाब की पुलिस ने मंगलवार को बुरी तरह कराची में जबरदस्त पिटाई कर दी। मारपीट का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बजरंगी भाईजान से प्रेरित हुए जानवर, यकीन नहीं तो देख लो तस्वीरें
दरअसल पाकिस्तान के जानेमाने रिपोर्टर चांद नवाब कराची के रेलवे स्टेशन पर हो रही टिकटों की धांधली को कवर करने गये थे, चांद नवाब को खबर मिली थी कि रेलवे विभाग में टिकटों को लेकर कुछ गड़बड़झाला है जिसमें कुछ पुलिस वाले भी शामिल हैं और शायद इसी कारण पुलिस ने उन्हें पीट दिया।
ANI ने चांद नवाब की पिटाई की इस घटना का एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसके बाद तो तेजी से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस ट्रेजडी वीडियो पर फनी कमेंट कर डालें, काफी सारे लोगों ने ट्वीट किया है कि चांद नवाब.. घबराओ नहीं..हम तुम्हें बचाने के लिए और तुम्हारा बदला लेने के लिए अपने सही वाले बजरंगी भाईजान यानी सलमान खान को भेज रहे हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में पत्रकार चांद नवाब का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है। इस करेक्टर को काफी लोकप्रियता हासिल हुई है।













Click it and Unblock the Notifications