सड़कों पर डांस, लाखों की भीड़, अमेरिका से लेकर भारत तक यूं मनाया जा रहा बाइडेन और कमला के जीत का जश्न

सड़कों पर डांस, लाखों की भीड़, अमेरिका से लेकर भारत तक यूं मनाया जा रहा बाइडेन और कमला के जीत का जश्न

नई दिल्ली: US President Election 2020: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव-2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को कड़े मुकाबले में हरा दिया है। बाइडेन को 270 से अधिक 'इलेक्टोरल कॉलेज वोट' मिल गये हैं। बाइडने के साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गई हैं। (US Vice President-elect Kamala Harris). बाइडेन और कमला की जीत का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। अमेरिका के साथ-साथ भारत भी इस जश्न में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। जिसके पीछे की वजह हैं, कमला हैरिस। कमला हैरिस भारतीय मूल की महिला हैं, उनका संबंध तमिलनाडु से है।

Recommended Video

    US Election Results 2020: Joe Biden की शानदार जीत, America की सड़कों पर जश्न | वनइंडिया हिंदी
    Joe Biden

    अमेरिका की सड़कों पर लोग कर रहे हैं डांस

    अमेरिका में डीसी से लेकर कैलिफॉर्निया तक जो बाइडेन और कमला हैरिस के समर्थकों ने डांस और कारों के हॉर्न बजाकर डेमोक्रेट्स की जीत का जश्न मनाया। व्हाइट हाउस के बाहर ब्लैक लाइव्स मैटर प्लाजा के बाहर कापी भीड़ देखने को मिली। व्हाइट हाउस के बाहर हजारों लोग इकट्ठा होकर बाइडेन के लिए नारे लगाए।

    अमेरिका की सड़कों का नजारा देखकर ऐसा लगा है कि मानों सड़कों पर क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर डांस कर रहे हैं। बाइडेन की जीत का जश्न मनाने के लिए न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं।

    Joe Biden

    बाइडेन और कमला की जीत से भारतीय-अमेरिकियों में भी खुशी

    भारतीय-अमेरिकियों ने शनिवार को कहा कि वे जो बाइडेन को अमेरिका का अगला राष्ट्रपति चुने जाने काफी खुश हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस की जीत सपने के सच होने जैसा बताया।

    जो बाइडेन के एक समर्थक ने कहा, इस जीत का मतलब है कि एक बार फिर अल्पसंख्यकों ने लोकतंत्र, अहिंसा और जातिवाद की निंदा की है। यह अमेरिकी लोकतंत्र के लिए एक नया अध्याय है। बाइडेन को अभी भी बहुत काम करना है, हम बहुत खुश हैं कि हम ट्रंप को हरा पाए।

    Joe Biden

    तमिलनाडु में बने कमला के लिए रंगोली

    तमिलनाडु के तिरुवरूर में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का पैतृक गांव थुलेसेंद्रपुरम में जश्न का माहौल है। थुलेसेंद्रपुरम गांव की महिलाओं ने कमला हैरिस की जीत पर बधाई देने के लिए रंगोली बनाई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारत के सारे बड़े नेताओं ने जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति निर्वाचित कमला हैरिस को बधाई दी है। जो बाइडने और कमला हैरिस ने जीत के बाद अमेरिका की जनता को संबोधित करते हुए धन्यवाद दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+