जापानी वैज्ञानिकों के हाथ लगी बड़ी उपलब्धि, चंद्रमा पर मिली विशाल गुफा
टोक्यो। जापान के विज्ञानिकों को बड़ी एक उपलब्धि हाथ लगी है। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ( Japan Aerospace Exploration Agency) ने चंद्रमा पर एक विशाल गुफा की खोज की है। जापानी विज्ञानिकों ने कहा कि यह गुफा जो कि मारियस हिल्स के रूप में जानी जाती है, उसके ज्वालामुखी गुंबदों के नीचे स्थित है। विज्ञानिकों का अनुमान है कि यह 3.5 अरब साल पहले ज्वालामुखी गतिविधियों के दौरान इस गुफा का निर्माण हुआ। लावा ट्यूब के कारण ही इतनी बड़ी गुफा बनी है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुफा 50 किलोमीटर लंबी (31 मील) और 100 मीटर चौड़ी है। जाापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपनी इस उपलब्धि की जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार इंसान को चंद्रमा पर गुफा मिली है। वैज्ञानिक जूनिची हारुयामा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'हमें इस जगह का पता था और हमें लगता था कि वहां लावा ट्यूब हो सकती है। हमने अभी गुफा भीतर से नहीं देखी है लेकिन उम्मीद है कि आगे की जांच में इसकी कई जानकारियां सामने आएंगी।
द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य में गुफा को मानव कॉलोनी के रूप में बसाने का प्रस्तावित किया जा चुका है। हारुयामा ने कहा, चंद्रमा अपनी संरचनात्मक स्थिरता के कारण खतरनाक तापमान से सुरक्षा प्रदान करता है। जो दिन के दौरान 224°F से रात -153 डिग्री सेल्सियस पर स्विंग कर सकती है।
चंद्रमा पर कामयाब मानव जीवन स्थापित करने के लिए जापान के अलावा, चीन-यूरोप, यूएस-रूस के वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। जापान 2030 तक मानव चंद्र मिशन को लक्षित कर देगा, वही चीन ने पिछले साल कहा था कि वो 2020 तक मंगल रोवर में शामिल होने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications