Halloween Horror: दक्षिण कोरिया के हैलोवीन फेस्टिवल में भगदड़, 150 मौतें, 100 लोग घायल, कई को कार्डियक अरेस्ट

सियोल के इटावन जिले में शनिवार को रात 10:20 बजे हैलोवीन समारोह के दौरान भगदड़ के बाद कम से कम 120 लोग मारे गए।

Cardiac arrest in Halloween Festival: सियोल के इटावन जिले में शनिवार को रात 10:20 बजे हैलोवीन समारोह के दौरान भगदड़ के बाद कम से कम 150 लोग मारे गए। न्यूज एजेंसी अल जजीरा ने सियोल के अधिकारियों के हवाले से कहा कि हैलोवीन मनाने के लिए एक संकरी गली में हजारों लोगों के जमा होने के बाद वहीं भगदड़ मच गई। जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए। रिपोर्ट से मुताबिक मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जा रहा है घायलों को देररात तक अस्पताल पहुंचाए जाने का कार्य जारी रहा।

Cardiac arrest in Halloween Festival

घटना को लेकर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-येओल ने एक आपातकालीन बैठक की। जिसमें समारोह में व्यवस्था भगदड़ के कारण और घायलों के इलाज को लेकर चर्चा की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल में बड़ा हादसा हो गया। फेस्टिवलम भीड़ बढ़ने और सड़क सकंरी होने की वजह से गैदरिंग अधिक हो गई। इस दौरान भगदड़ मच गई। जिससे कई लोग कई लोग कुचल गए। सियोल पुलिस के मुताबिक, कई लोगों को दिल का दौरा पड़ा। जिसकी वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई।

घटना को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से अधिकारियों को प्राथमिक उपचार देने और घटना में घायल हुए लोगों के उचित इलाज का आदेश दिया। स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया कि यह घटना कथित तौर पर उस समय हुई जब लोगों का एक बड़ा समूह एक साथ गुजर रहा था। घटना स्थल से आई सोशल मीडिया फुटेज में कई लोगों को बचाव अधिकारियों और निजी नागरिकों द्वारा घटनास्थल पर मदद करते हुए दिखाया गया है। जबकि कई लोग नाजुक हालत में सड़कों लेटे हैं उन्हें सीपीआर दिया जा रहा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा दल को भेजने का आदेश दिया।

सियोल के योंगसन दमकल विभाग के प्रमुख चोई सेओंग-बीओम ने एक बयान में कहा, "मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि आपातकालीन कर्मी अभी भी घायलों को अस्पताल ले जा रहे हैं।" दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, आपातकालीन अधिकारियों को सांस लेने में कठिनाई वाले लोगों के कम से कम 81 कॉल आए।

सियोल की नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक के मुताबिक शनिवार रात इटावन लेसर जिले में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भीड़ अधिक हो गई। हालांकि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन भगदड़ में करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को समीप के अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं जिन्हें कार्डियक अरेस्ट की समस्या थी उन्हें सीपीआर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+