Canadian Visa Pause: कनाडा का वीजा पाना अब हुआ टेढ़ी खीर, हजारों लोगों का बिगड़ेगा काम!

India-Canada Visa Issue: भारत और कनाडा के बीच चल रहे खालिस्तान विवाद को लेकर दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो चुके हैं और इसका असर दोनों देशों के बीच के वीजा संबंधों पर भी पड़ रहा है। भारत के कड़े रुख के बाद कनाडा ने नई दिल्ली से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है और कनाडा ने चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु में वीजा और कांसुलर सेवाओं के संचालन को रोक दिया है।

कनाडाई सरकार के इस फैसले से आप्रवासन और वीजा आवेदन प्रसंस्करण में देरी होने की उम्मीद है और कनाडा के आप्रवासन मंत्री मार्क मिलर ने इसकी पुष्टि भी की है। कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, कि 41 कनाडाई राजनयिक और उनके परिवारों ने नई दिल्ली के सख्त रूख के बाद भारत छोड़ दिया है। जिसके बाद अब भारत में कनाडा के सिर्फ 21 राजनयिक ही बचे हैं।

India-Canada Visa Issue

गौरतलब है कि वापस बुलाए गए राजनयिकों में आव्रजन विभाग के 27 कर्मचारी भी शामिल हैं। ग्लोब एंड मेल ने बताया है, कि कम कर्मचारियों के कारण भारत से आवेदनों पर 17,500 वीजा फैसलों का बैकलॉग हो सकता है।

हालांकि, आप्रवासन वकील रिचर्ड कुरलैंड ने वैंकूवर सन को बताया, कि कनाडा के पास एक वैकल्पिक समाधान है, क्योंकि यह एक ऑनलाइन प्रणाली संचालित करता है, जो अन्य देशों में कनाडाई अधिकारियों को प्रसंस्करण कार्यों को संभालने की अनुमति देता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजनयिक कर्मियों में कमी के बावजूद, विवाद को और अधिक बढ़ने से रोकने के लिए, कनाडा, कनाडा में भारतीय राजनयिकों की पारस्परिक कटौती का अनुरोध नहीं कर रहा है। हालांकि, कनाडाई राजनयिकों की इस कमी के परिणामस्वरूप चंडीगढ़, मुंबई और बैंगलोर में कनाडा के वाणिज्य दूतावासों में सेवा में पहले ही रुकावट आ गई है।

इसके अलावा, आपको ये भी बता दें, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का लिंक कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार के खुफिया एजेंसियों से जोड़ा है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच के संबंध काफी खराब हो गये हैं। कनाडा ने भारत पर आरोप लगाने के बाद शीर्ष भारतीय डिप्लोमेट को देश से निकल जाने के लिए कहा था, जिसका जवाब में भारत ने भी पहले शीर्ष कनाडाई डिप्लोमेट को नई दिल्ली छोड़ने के लिए कहा था।

वहीं, बाद में भारत ने कनाडा सरकार को 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली से अपने 41 डिप्लोमेट्स को निकालने के लिए कहा था। हालांकि, बीच में कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा था, कि कनाडा और भारत के बीच सीक्रेट बैठक हो रही है, लेकिन अब 20 अक्टूबर को कनाडा ने कह दिया, कि उसने अपने डिप्लोमेट्स को भारत से निकाल लिया है।

कनाडा ने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर चल रही बातचीत को भी रोक दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+