कनाडा ने भारत में रहने वाले अपने नागरिकों को फिर किया अलर्ट, जारी की नई ट्रैवल एजवाइजरी
खालिस्तान मुद्दे को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब कनाडा ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल ए़डवाइजरी जारी की है। कनाडा ने तीन सप्ताह पहले जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट करते हुए उसमें कुछ बदलाव किए हैं।
कनाडा ने नई ट्रैवल एडवाइजरी में भारत में रहने वाले अपने नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। इस यात्रा सलाह में कहा गया है कि भारत में कनाडा के नागरिकों को डराया-धमकाया जा सकता है और उनका शोषण किया जा सकता है। उनके साथ सार्वजनिक स्थानों पर बदसलूकी भी की जा सकती है।

इसके साथ ही कनाडा ने अपने नागरिकों से आतंकवादी हमलों के खतरे के कारण देश भर में "उच्च स्तर की सावधानी बरतने" को कहा है। कनाडाई सरकार के एक बयान में कहा गया है, "पूरे देश में आतंकवादी हमलों के खतरे के कारण भारत में उच्च स्तर की सावधानी बरतें।"
नई ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया है कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर में उनके नागरिक प्रोफाइल बनाकर रखें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी किसी अजनबी के साथ साझा नहीं करें।
सार्वजनिक परिवहन सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचें। हमेशा किसी के साथ यात्रा करें और अपनी यात्रा योजनाओं के बारे में किसी मित्र या परिवार के सदस्य को पहले से बता दें।
कनाडाई सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि बेंगलुरु, चंडीगढ़ और मुंबई में कनाडा के महावाणिज्य दूतावास अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगे। इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि कनाडाई नागरिक नई दिल्ली में स्थित कनाडा के उच्चायोग से आगे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें कि कनाडा की यह नई ट्रैवल एडवाइजरी, कनाडा द्वारा भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने के फैसले के बाद सामने आई है। कनाडाई विदेश मामलों की मंत्री मेलानी जोली ने घोषणा की थी कि राजनयिक नई दिल्ली के अल्टीमेटम के कारण कनाडा लौट रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर वे शुक्रवार से आगे तक देश में रहे तो उनकी राजनयिक छूट छीन ली जाएगी












Click it and Unblock the Notifications