कनाडा: सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या, 1985 के एयर इंडिया ब्लास्ट में आया था नाम

नई दिल्ली, 15 जुलाई: कनाडा के सरे में सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके परिवार ने खुद मीडिया के सामने आकर ये जानकारी दी। घटना के बाद से स्थानीय पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही, लेकिन अभी तक उनके हाथ खाली हैं। वहीं हत्या की वजह का भी खुलासा नहीं हो पाया है। मलिक का नाम एयर इंडिया विमान पर हुए आतंकी हमले में आ चुका है। हालांकि उस केस में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।

सिख

जानकारी के मुताबिक कनाडा के सरे शहर में गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे रिपुदमन के ऊपर हमला हुआ और गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उनको अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उनको बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहे। उनको बहुत करीब से गोली मारी गई थी, जिस वजह से उनकी हालत बिगड़ती चली गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

1985 में हुआ था ब्लास्ट
आपको बता दें कि 1985 में एयर इंडिया की एक फ्लाइट कनाडा से नई दिल्ली के लिए आ रही थी। जब वो आयरिश क्षेत्र में पहुंची तो उसमें एक विस्फोट हुआ। जिसमें विमान में सवार सभी 331 यात्रियों की जान चली गई। इस केस में रिपुदमन सिंह मलिक का नाम भी आया था। इसके अलावा उनको खालिस्तान समर्थक भी बताया गया। हालांकि 2005 में वो इस केस में बरी हो गए थे।

जब पीएम मोदी की तारीफ की
इस साल जनवरी में रिपुदमन ने भारतीय लोगों को हैरान कर दिया था। उस वक्त उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने एक पत्र में लिखा कि पीएम मोदी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का ऐलान किया, ऐसे में वो इस फैसले का स्वागत करते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में सिखों के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+