कनाडा में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, 10 लोगों की चाकू घोंपकर हत्या, 15 घायल

कनाडा में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, 10 लोगों की चाकू घोंपकर हत्या, 15 घायल

नई दिल्ली, 05 सितंबर: कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। दोनों समुदायों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया। इस खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत हो गई है और 15 घायल हो गए हैं। पुलिस दो आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों फरार हैं। पुलिस ने कहा कि सस्कैचवन प्रांत के जेम्स स्मिथ क्री नेशन और वेलडन में गांव में कई स्थानों पर छुरा घोंपा गया।

canada

आरसीएमपी सस्केचेवान के सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने कहा कि कुछ पीड़ितों को संदिग्धों द्वारा लक्षित किया गया था, लेकिन अन्य लोगों पर क्यों हमला किया गया, इसका पता नहीं चल पाया है। ये झड़प क्यों हुई, इसका मकसद साफ नहीं हो पाया है।

पुलिस ने कहा, आज हमारे प्रांत में जो कुछ हुआ है, वह भयावह है। हमने 13 क्राइम सीन को देखा है, जहां या तो हत्या हुई है या फिर लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। फिलहला घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है। कई स्थानों पर रोगियों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि दिग्धों की पहचान डेमियन सैंडर्सन और माइल्स सैंडरसन के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों की तलाशी के लिए पूरे राज्य को अलर्ट पर रखा गया था। आगे कोई ऐसी घटना ना हो, इसके लिए राज्य में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आरसीएमपी सस्केचेवान के सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने कहा, हम आरोपियों को पकड़ने के लिए अपने पूरे सूत्र से व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि दोनों आरोपियों को करीब 11.20 बजे देखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के स्कैच भी सर्कुलेट करवाए हैं। 31 वर्षीय डेमियन सैंडर्सन पांच फीट सात इंच लंबा है। वहीं 30 वर्षीय माइल्स सैंडरसन छह फुट का है। दोनों के काले बाल और भूरी आंखें हैं।

ये भी पढ़ें- VIDEO : जब पंजाबी में बोलीं कनाडा की गोरी मेम, 'मेरा ब्वॉयफ्रेंड दिल्ली...' यूजर बोले- मार डाला !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+