VIDEO : जब पंजाबी में बोलीं कनाडा की गोरी मेम, 'मेरा ब्वॉयफ्रेंड दिल्ली...' यूजर बोले- मार डाला !
'मेरा ब्वॉयफ्रेंड दिल्ली का है', पंजाबी भाषा में कनाडा की 'गोरी मेम' की ये वीडियो लोगों को दीवाना बना रही है। Canadian singer Sarah Wickett my boyfriend from delhi punjabi video
नई दिल्ली, 30 अगस्त : इंटरनेट की दुनिया में वीडियो-फोटो काफी आसानी से वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो कनाडाई महिला का है जो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पंजाबी भाषा बोलने का प्रयास कर रही है। वीडियो को 3,000 से अधिक लाइक और 1,06,000 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया
कनाडा की एक महिला की पंजाबी बोलते हुए एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सारा विकेट (Sarah Wickett) टोरंटो में रहने वाली पॉप कंट्री सिंगर और गीतकार हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो क्लिप पोस्ट कर कैप्शन लिखा, "मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।" वीडियो में Sarah Wickett को बुनियादी पंजाबी भाषा की कुछ बातें बोलने की कोशिश करती दिख रही हैं। उसने खुलासा किया कि वह टोरंटो से हैं, उसका प्रेमी दिल्ली से है।

मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली का है
पंजाबी भाषा में Sarah Wickett ने कहा, "मैं टोरंटो तोह, मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली तोंह। पर मेरा बॉयफ्रेंड टोरंटो वी तोह है। असी टोरंटो विच रैंदे हां (मैं टोरंटो से हूं; मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली से है। लेकिन मेरा बॉयफ्रेंड भी टोरंटो से है। हम टोरंटो में रहते हैं)।

1.06 लाख से अधिक व्यूज
Sarah Wickett की वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद कई लोग इस वीडियो को 3,000 से अधिक लाइक और 1,06,000 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इंटरनेट यूजर्स तेजी से भाषा सीखने की सराहना करते दिखे।
यहां देखें Sarah Wickett का वीडियो (पार्ट 1)-
कितना प्रभावशाली है, आपने मार डाला !
इंस्टाग्राम यूजर्स Sarah Wickett की वीडियो से प्रभावित दिखे। यूजर्स ने कहा कि सारा कितनी तेजी से भाषा सीख रही हैं। एक यूजर ने लिखा, यह कितना प्रभावशाली है। आपने मार डाला। एक अन्य ने कहा, "अरे यह बहुत सुंदर है- आप एक नई भाषा सीखने में अद्भुत हैं।"
यहां देखें Sarah Wickett का वीडियो (पार्ट 2)-
मैं एक गायक हूं
एक यूजर ने कहा कि इस लड़की ने जबरदस्त सफलता हासिल की। एक अन्य ने टिप्पणी की, "वह बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में बेहतर पंजाबी बोलती है।" Sarah Wickett ने एक अन्य वीडियो में पंजाबी भाषा में अभिवादन करते हुए कहा, "सत श्री अकाल। मेरा नाम सारा है।" Main Toronto ton haan. Mainu gauna pasand hai. Te main gayika haan (हैलो। मेरा नाम सारा है। मैं टोरंटो से हूं। मुझे गाना पसंद है। मैं एक गायक हूं।" गौरतलब है कि इससे पहले चाय बेचते हुए एक विदेशी शख्स की धाराप्रवाह हिंदी बोलते हुए वीडियो वायरल हुई थी।
यहां देखें वायरल वीडियो--
स्पेशल गरम चाय वाली वीडियो
वायरल वीडियो क्लिप में, महिला हाथों में चाय के चार गिलास लेकर चलते हुए और कह रही थी, "चाय, चाय गरम चाय। मेमसब गरम चाय? स्पेशल गरम चाय बनाया है हमने आपके लिए (चाय, गर्म चाय। मैम, दो) आपको कुछ गर्म चाय चाहिए? मैंने यह विशेष गर्म चाय आपके लिए बनाई है)।" ये वीडियो 4,95,000 से अधिक बार देखी जा चुकी है। 50,000 से अधिक लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है।












Click it and Unblock the Notifications