कनाडा में जानलेवा ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त, माइनस 50 डिग्री तक पहुंचा पारा, स्थिति बिगड़ने की आशंका
कनाडा में अत्यधिक ठंड ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है और देश में पारा माइनस 50 डिग्री तक गिर गया है।
ओटावा, दिसंबर 27: इस साल जलवायु परिवर्तन ने कनाडा के लोगों का जनजीवन अस्तव्य कर दिया है। इस साल गर्मी के महीने में कनाडा में इतनी ज्यादा गर्मी पड़ने लगी, कि पारा 108 डिग्री फॉरेनहाइट को पार कर गया था और समुद्र का पानी खौलने की वजह से करोड़ों समुद्री जीव मारे गये थे, वहीं अब कनाडा में सर्दी जानलेवा बन चुकी है। कनाडा में इन दिनों पारा शून्य से पचास डिग्री नीचे जा चुका है, जिससे इंसानों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो चुका है।

कनाडा में जानलेवा सर्दी
कनाडा इस वक्त मौसम की क्रूर परिस्थितियों का सामना कर रहा है। कनाडा के ज्यादातर इलाकों का पारा शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है, जिससे कनाडा के अल्बर्टा प्रांत की राजधानी एडमोंटन में स्की हिल्स में और उसके आसपास के क्षेत्रों में भीषण ठंड पड़ रही है। कनाडा मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनरिज, एडमॉन्टन स्की क्लब, स्नो वैली और रैबिट हिल को अत्यधित ठंड की वजबह से बंद कर दिया गया है। वहीं, कनाडा मौसम विभाग ने अत्यधिक ठंड की चेतावनी जारी की है और आने वाले दिनों में तापमान शून्य से -40 से -50 डिग्री सेल्सियस नीचे ही रहने का अनुमान जताया है।

पारा और नीचे गिरने की आशंका
कनाडा में अभी पारा सामान्य से 40 डिग्री नीचे जो चुका है और उस बात की पूरी आशंका है कि, अगले सप्ताह प्रशांत नॉर्थवेस्ट में बढ़ और अत्यधिक ठंड पड़ेगी और तापमान और भी ज्यादा गिर जाएगा, जिससेपोर्टलैंड और सिएटल में भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना रहेगी। कनाडा मौसम विभाग के मुताबिक, कनाडा की अपक्षा अमेरिका में पारा सामान्य है और अमेरिका में इस वक्त वसंत जैसा महीना है, लेकिन कनाडा में स्थिति काफी विपरीत है।
Recommended Video

गर्मी के बाद प्रचंड सर्दी
इस साल कनाडा में गर्म हवा ने देश में रिकॉर्ड तोड़ तापमान और गंभीर मौसम की स्थितियों को बना दिया था, जिसमें मध्य-दक्षिण में असाधारण रूप से शक्तिशाली और घातक बवंडर शामिल हैं। वहीं, कनाडा में ये स्थिति थी, कि सैकड़ों लोगों की मौत प्रचंड लू की वजह से हो गई थी, वहीं अब एक हफ्ते से भी कम समय के बाद देश में और भी ज्यादा घातक और विनाशकारी हिंसक हवाओं के चलने की आशंका है। आशंका है कि, कनाडा में भीषण ठंड से जनजीवन को भारी ननकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications