चीनी कंपनी Huawei और ZTE के 5G और 4G नेटवर्क पर कनाडा ने लगाया बैन

टोरंटो, 20 मई। कनाडा की सरकार ने चीनी टेलीकॉम कंपनी हुवाई और जेडटीई पर 5जी और 4जी वायरलेस सुविधाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। कानाडा के इनोवेशन मिनिस्टर फ्रैंकोइस फिलिम ने कहा कि कनाडा में टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों को ऐसे नेटवर्क सेवाएं देने की अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो। जिन कंपनियों के पास पहले ही यह सुविधा है, उन्हें इस सेवा को बंद करना होगा और अपने उपकरणों को हटाना होगा। कनाडा सरकार के इस फैसले के बाद कनाडा उन देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने पहले ही चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रा है। इससे पहले अमेरिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूके ने हुवाई के उपकरणों पर रोक लगाई थी।

zte

कनाडा के मंत्री से जब पूछा गया कि क्या चीनी कंपनियों के खिलाफ यह कदम देरी से उठाया गया तो उसके जवाब में उन्होंने कहा यह कभी भी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी, यह सही फैसले लेने की बात है। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम कंपनियों को अपने 5जी उपकरणों को हटाना होगा। इसके लिए 28 जून 2024 तक का समय दिया गया है। यही नहीं मौजूदा 4जीन नेटवर्क के उपकरणों को 31 दिसंबर 2027 तक हटाने के लिए कहा गया है। सरकार इन कंपनियों को वित्तीय तौर पर किसी भी तरह की मदद नहीं देगी।

चीन एक्सपर्ट मारग्रेट मैक्गेन जॉन्सटन ने कहा कि 5जी और 4जी नेटवर्क को हटाने के लिए जो समय दिया गया है वह बहुत ही अधिक है। हालांकि उन्होंने चीनी कंपनियों की इन सेवाओं को प्रतिबंधित किए जाने के फैसले को सही बताया लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनी कुछ और चीजें भी मुहैया कराती है जिसको लेकर भी दिक्कत हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+