कनाडा ने यूक्रेन की ओर बढ़ाया मदद का हाथ, एक साल तक आयात कर खत्म, 50 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद

कीव, 09 मई। रूस के साथ चल रहे टकराव के बीच यूक्रेन की मदद के लिए कनाडा ने हाथ बढ़ाया है। कनाडा ने यूक्रेन पर एक साल तक के लिए किसी भी तरह की आयात कर को नहीं लगाने का फैसला लिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 8 मई को इसका ऐलान करते हुए कहा कि कनाडा यूक्रेन पर एक साल के लिए हर तरह के आयात कर को खत्म कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रूडो ने इस आर्थिक सहायता का ऐलन किया है। इसके साथ ही ट्रूडो ने यूक्रेन को 50 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता देने का भी ऐलान किया है।

canada

कनाडा के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन को 50 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद देने के साथ ही रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कही। रूस से जुड़े लोगों और उन्हें किसी भी तरह की सैन्य मदद देने वालों पर भी कनाडा ने प्रतिबंध लगाने की बात कही है। ट्रूडो ने कहा कि मैं आज यूक्रेन को और सैन्य मदद, ड्रोन कैमरा, सैटेलाइट इमेजरी, स्माल ऑर्म्स, गोली और अन्य मदद देने का ऐलान करता हूं।

ट्रूडो ने कहा कि हम रूस के 40 लोगों पर और प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं, रूस की पांच बड़ी कंपनियों, ओलिग्राच और इससे जुड़े लोग, सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोग और पुतिन का समर्थन करने वाले लोगों पर समर्थन लगाएंगे। बता दें कि ट्रूडो ने कीव के पास इरविन का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा एक बार फिर से अपना दूतावास खोलेगा और यूएन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम में 25 मिलियन डॉलर की मदद देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+