Cambodia Mother Child: मां के हाथों चमत्कार! छत गिरने से चंद सेकेंड पहले दुधमुंहे को बचाया, VIDEO
Cambodia Mother Child: मां के पैरों के नीचे जन्नत की आस्था वाली इस दुनिया में मां के ही हाथों चमत्कार भी होते हैं। कंबोडिया में छत गिरने से चंद सेकेंड पहले मासूम बच्चे के रेस्क्यू का खौफनाक VIDEO वीडियो वायरल हो रहा है।
दिल दहलाने वाली घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घर की छत ढहने से कुछ सेकंड पहले मां अपने बच्चे को बचाकर भाग रही है।फॉक्स न्यूज के मुताबिक, यह घटना 3 जुलाई को कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में हुई।

वीडियो की शुरुआत में पिप सरे नाम की मां दिखती हैं। बच्चे को गोद में लिए मां, एक कमरे में तीन छोटे बच्चों के साथ खड़ी होती है। हालांकि, चंद सेकेंड में ही मां को आवाज सुनाई देती है।
महिला अपने दोनों बच्चों के साथ मासूम को पकड़कर भागती है। बेबी वॉकर में पीछे छूटे मासूम को बचाने के लिए जान लड़ाने वाली मां ने जैसे ही बच्चों को सुरक्षित जगह पर खींचा, बच्चों के ऊपर की छत धड़ाम से जमीन पर आ गिरी।
नीचे देखिए वीडियो-
कंबोडिया की मां की घटना के बारे में एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में दिख रही महिला ने फॉक्स न्यूज से कहा, "अगर छत उसके ऊपर गिरती तो वह मर जाता। जब मैंने छत को गिरते देखा तो भागना स्वाभाविक था
महिला के अनुसार, "किसी चीज ने मुझे पीछे मुड़कर देखा और मैंने छत गिरते देखी। मैं दौड़ी और बच्चे को पकड़ कर खींचा।" बिल्डरों में से एक ने बताया, "घर की मूल योजना में कोई वॉटर-प्रूफिंग नहीं थी।"
क्वालिटी पर सवाल के बारे में बिल्डर का कहना है कि पूरी बारिश के कारण छत कमजोर हो गया है। हादसा खराब निर्माण के कारण हुआ है।" बिल्डर ने कहा, "जब लोग घर खरीदते हैं तो उन्हें इसके बारे में जागरूक होना चाहिए, क्योंकि छत गिर सकती है, जैसा कि यहां हुआ।"












Click it and Unblock the Notifications