California ट्रिपल मर्डर: डोरबेल बजाकर भागे किशोर, 'भारतीय' ने पीछा कर तीन को सुलाया मौत की नींद, आजीवन कारावास
अमेरिका के California में भारतीय मूल के व्यक्ति को मजाक करने पर तीन किशोरों की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।45 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति की पहचान अनुराग चंद्रा के रूप में हुई है।
हत्या के आरोप में दोषी ठहराए गए अनुराग का क्रिमिनल इतिहास भी रहा है। सजा के बाद उन्हें पैरोल नहीं मिलेगी। आजीवन कारावास की सजा पाने वाले अनुराग ने जानबूझकर अपनी कार से छह किशोरों की कार को 150 किलोमीटर की अधिक रफ्तार वाली अपनी कार से टक्कर मार दी।

दुर्घटना में तीन 16 वर्षीय लड़कों की मौत हो गई। तीन घायल हुए। करीब साढ़े तीन साल पहले 2020 में युवाओं ने अनुराग के साथ "डोरबेल" प्रैंक किया।कार से पीछा करने के दौरान तीन किशोरों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैलिफ़ोर्निया के अनुराग चंद्रा को अप्रैल में हत्या के तीन मामलों, हत्या के प्रयास के तीन मामलों और कई हत्याओं की विशेष परिस्थिति के आरोप में दोषी ठहराया गया था। जिला अटॉर्नी ने 14 जुलाई को कहा, रिवरसाइड काउंटी में जूरी को चंद्रा को दोषी ठहराने में केवल तीन घंटे लगे।
जांच में पता चला कि चंद्रा ने जानबूझकर अपनी कार से युवाओं की कार में टक्कर मारी। यह घातक दुर्घटना 19 जनवरी, 2020 की रात टेमेस्कल कैन्यन रोड पर हुई। प्रैंक करने वाले छह किशोर 2002 मॉडल टोयोटा प्रियस कार में थे।
मृतकों की पहचान डैनियल हॉकिन्स, जैकब इवास्कु और ड्रेक रुइज़, सभी 16 साल के रूप में हुई। प्रियस कार का 18 वर्षीय ड्राइवर और 13-14 साल के दो अन्य लड़के घायल भी हुए।
अटॉर्नी के अनुसार, लड़के सो रहे थे। अचानक दोस्तों में एक ने "डोरबेल डिच" करने की चुनौती दी। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल की जांच के अनुसार, प्रैंक करने के लिए सभी दोस्त पास के एक घर में गए जो अनुराग चंद्रा का निकला।
एक किशोर ने मोडजेस्का समिट रोड पर अनुराग के घर की घंटी बजाई और वापस अपनी कार की ओर भागा। चंद्रा ने अपनी कार से लड़कों की गाड़ी का पीछा किया। लड़कों ने भागने के लिए यू-टर्न भी लिया, लेकिन, चंद्रा पीछा करते रहे।
स्क्वॉ माउंटेन रोड के पास पहुंचते ही चंद्रा ने अपनी गाड़ी की स्पीड 150 किलोमीटर से भी अधिक कर दी। अनुराग के सिर पर खून सवार हो चुका था। उन्होंने अपनी कार से प्रियस कार को पीछे से टक्कर मारी। किशोरों की कार सड़क से नीचे जाकर पेड़ से जा टकराई।
रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य मामले में भी चंद्रा को पत्नी की मारपीट और बच्चे की जान खतरे में डालने का दोषी ठहराया जा चुका है। इन मामलों में सजा काट चुके अनुराग कैलिफोर्निया हत्याकांड मामले में 20 जनवरी, 2020 को गिरफ्तार हुए और रिवरसाइड में रॉबर्ट प्रेस्ली डिटेंशन सेंटर में हिरासत में हैं।
जिला अटॉर्नी माइक हेस्ट्रिन ने कहा, एक व्यक्ति के गुस्से, संवेदनहीनता और अपमानजनक आचरण के कारण अनगिनत परिवारों का जीवन बर्बाद हो गया। इस मामले में अधिकतम सजा सुनाने के लिए न्यायाधीश नवारो का आभार।









Click it and Unblock the Notifications