कैलिफोर्निया गुरुद्वारा गोलीबारी मामले में 17 गिरफ्तार, भारत के दो वांटेड माफिया भी शामिल

कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि गिरफ्तार लोग प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं और वे कई हिंसक घटनाओं और गोलीबारी की घटनाओं में कथित रूप से शामिल रहे हैं।

california gurdwara shooting

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में 26 मार्च को एक गुरुद्वारे में गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। अब इस फायरिंग मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को AK-47, मशीन गन और हैंडगन जैसे हथियार भी मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 4 लोग भारतीय पासपोर्ट धारक हैं। बाकी लोग अमेरिकी सिख हैं।

बीते महीने 26 मार्च को गुरुद्वारा सेकरामेंटो सिख सोसायटी ने नगर कीर्तन का आयोजन किया था। इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी। इस दौरान वहां पर हजारों लोग इकट्ठा थे। पुलिस विशेष ऑपरेशन चलाकर घटना की जांच कर रही है। इसे ऑपरेशन ब्रोकन सोर्ड नाम दिया गया है।

सटर काउंटी जिला अटार्नी जेनिफर डुप्रे के मुताबिक इस मामले में भारत में 2 वांटेड माफिया को भी गिरफ्तार किया गया है। जेनिफर डुप्रे के मुताबिक ये ये दोनों लोग विरोधी गैंग का हिस्सा हैं।

इन पर सटर, सैक्रामेंटो, सैन जोकिन, सोलानो, योलो और मर्सिड जैसे अलग-अलग काउंटियों में पांच हत्या की कोशिश समेत कई हिंसक अपराध और गोलीबारी करने के आरोप हैं। अधिकारी के मुताबिक ये माफिया जिस गैंग के सदस्य हैं, उस पर बीते साल 27 अगस्त को स्टॉकटन के गुरुद्वारे में हुई मास फायरिंग में शामिल होने का आरोप है।

अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने कहा कि कैलिफोर्निया बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को चिंता करने की जरुरत नहीं है। अटॉर्नी जनरल ने कहा, हम संदिग्ध गिरोह के सदस्यों और उनके सहयोगियों को सलाखों के पीछे डाल रहे हैं।

इससे पहले सैक्रामेंटो काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि शूटिंग की यह घटना हेड क्राइम नहीं है। अमर गांधी ने कहा था कि गोलीबारी में शामिल तीनों लोग परिचित थे। प्रवक्ता के मुताबिक किसी बात को लेकर पहले दो लोगों में हाथापाई हुई।

इसके बाद एक संदिग्ध ने अपनी बंदूक निकाल ली और लड़ाई में शामिल दूसरे व्यक्ति के दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद जिस व्यक्ति को गोली नहीं लगी थी, उसने बंदूक निकालकर पहले शूटर पर गोलियां दाग दीं और मौके से भाग निकला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+