कॉफी शॉप में न्यूड मॉडल्स से सर्व करवाई कॉफी, मालिक पहुंच गया जेल
नई दिल्ली। बिजनेस में मुनाफे के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं, लेकिन कई बार उसकी ये हरकत उन्हें मुनाफे के बजाए मुश्किल दे जाती है। बैकॉक के एक कॉफी शॉप मालिक के साथ ऐसा ही हुआ। कॉपी शॉप के मालिक से अपने बिजनेस में मुनाफे के लिए, ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के लिए कुछ ऐसा किया कि मुनाफा तो दूर वो मुश्किल में फंस गया। मालिक सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

सेल बढ़ाने के लिए न्यूड मॉडल से सर्व कराई कॉफी
नीना कॉफी शॉप के मालिक प्रसॉग सुक्कर्न ने अपने कॉफी शॉप की सेल बढ़ाने के लिए मॉडल्स से न्यूड फोटोशूट करवाई। मॉडल्स से न्यूड होकर कस्टमर्स को कॉफी सर्व करवाई, ऑडर लेने को कहा और इन तमाम कामों की फोटो और वीडियो बनाकर कॉफी शॉप के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दी, ताकि अधिक से अधिक लोग उसे देखकर उसकी कॉफी शॉप में आए। उसने मॉडल्ड की अश्लील तस्वीरें अपनी शॉप के बाहर लगा दी, ताकि लोग उस उत्तेजक तस्वीर को देखकर वहां आएं, लेकिन ऐसा करना उसे भारी पड़ा।

सेल बढ़ाने के चक्कर में पहुंच गया जेल
नीना कॉफी शॉप के मालिक प्रसॉग सुक्कर्न को पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे 5 से 10 साल की सजा और 100000 थाई बाट का जुर्माना देना होगा। उसपर सार्वजिनक स्थल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है।

मॉडल ने कही मदद की बात
वहीं कॉफी शॉप के लिए अश्लील फोटोशूट करने वाली 22 साल की मॉडल एरिसा सुवान्वांग का कहना है कि फोटो शॉप की हालात खस्ता थी। उन्होंने प्रसॉग की मदद करने के लिए ऐसा किया। वहीं प्रसॉग का कहना है कि ये सब उसने मॉर्केटिंग के लिए किया। उसका इरादा अश्लीलता फैलाना नहीं था। उसने पुलिस के सामने माफी मांगी और कहा कि उसका बिजनेस लगभग बंद होने के कगार पर था। किसी तरह से दुकान चल पा रही थी, ऐसे में उसने अपने बिजनेस को चलाने के लिए ये काम किया, लेकिन पुलिस ने उसे इस हरकत के लिए जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications