2050 तक मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला राष्ट्र होगा भारत, हिंदू होंगे नंबर 3

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एक अध्यन में इस बात का खुलासा हुआ है कि वर्ष 2050 तक हिंदुओं की आबादी दुनिया मे तीसरे नंबर पर आ जायेगी। इतना ही नहीं इंडोनेशिया को पछाड़कर भारत मुस्लमानों की सर्वाधिक आबादी वाला देश हो जायेगा। पीयू शेध केंद्र की ओर से गुरुवार को यह आंकड़े जारी किए गये। इन आंकड़ों के मुताबिक हिंदुओं की आबादी पूरी दुनिया में 34 फीसदी बढ़ेगी और यह 2050 तक करीब 1.4 अरब तक होगी।

By 2050, India to surpass Indonesia, will have largest Muslim population: Study

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक हिंदू तीसरे नंबर पर आकर पूरी दुनिया की आबादी का 14.9 फीसदी हिस्सा बन जाएंगे। गौर करने वाली बात ये है कि जो लोग किसी धर्म से नहीं जुड़े नहीं हैं वे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी होंगे। यानी दुनिया की पूरी आबादी का 13.2 प्रतिशत।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में हिंदुओं की बहुलता होगी लेकिन इंडोनेशिया को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश भी हो जाएगा। अगले चार दशक में ईसाई सबसे बड़े धार्मिक समूह होंगे लेकिन इस्लाम किसी भी अन्य धर्म की तुलना में तेजी से बढ़ेगा। 2050 तक मुस्लिमों की संख्या 2.8 अरब यानी दुनिया की आबादी का 30 फीसदी हो जाएगा और ईसाइयों की आबादी उनसे थोड़ी ही ज्यादा यानी 2.9 अरब होगी, जो कुल आबादी का 31 फीसदी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+