कोलंबिया में बस में आग, 32 बच्चों की मौत, क्या सबक लेगा भारत?

यह सवाल इसलिये क्योंकि भारत में हजारों स्कूल बसों में मानकों को दरकिनार कर बच्चों को भर लिया जाता है, बस में फायर सेफ्टी के इंतजाम बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। यही नहीं तमाम ऑटो, कैब और छोटी मैटाडोर में बच्चों को इस कदर भरकर ले जाते हैं, कि मानों भेड़-बकरी भरकर ले जा रहे हों। लिहाजा इस प्रकार के हादसे हमेशा एक चेतावनी होते हैं।
क्या हुआ कोलंबिया में
हादसा कोलंबिया के मैग्डालेना शहर में हुआ। बीबीसी के अनुसार, मैग्डालेना पुलिस प्रमुख एडन लियोन ने कहा कि 18 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं। उनका नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
बस में आग तब लगी जब बच्चे राजधानी बगोटा से 750 किलोमीटर उत्तर में फंडासिअन शहर में इंवेजलिकल क्रिश्चियन चर्च में एक समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। लियोन ने कहा कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।
लेकिन स्थानीय मीडिया ने संदेह जाहिर किया है कि बस को पेट्रोल की तस्करी के लिए प्रयोग में लाया जाता था। कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने ट्विटर के माध्यम से मृत बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वे बहुत जल्द शहर का दौरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications