VIDEO: इजरायल के बैंक में घुस गया बैल, एक घंटे तक पकड़ने के लिए हाथ-पैर मारते रहे अधिकारी
तेल अवीव, 22 अगस्तः एक इजरायली बैंक में सुबह-सुबह विशालकाय बैल के परिसर में घुसने से भगदड़ की स्थिति मच गयी। यह घटना इजरायल की राजधानी तेल अवीव के दक्षिण-पूर्व में लोद शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लेउमी बैंक शाखा की है। इस दौरान बैल वहां लगभग एक घंटे तक उत्पात मचाता रहा। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

एक घंटे बाद पाया जा सका काबू
जानकारी के मुताबिक लेउमी बैंक में सुबह काम-काज शुरू ही हुआ था कि अचानक पार्किंग से गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते हुए एक बैल शाखा में घुस गाय, जिसके बाद वहां मौजूद लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान बैल को भगाने की कई कोशिशें भी हुईं लेकिन सभी व्यर्थ रहीं। दस दौरान बैल का मालिक भी बैंक पहुंचा, जिसके बाद लगभग एक घंटे तक परेशान होने के बाद आखिरकार बैल पर काबू पाया जा सका।
दरअसल वह बैल अपने मालिक के हाथों से लगी रस्सी छुड़ाते हुए भाग गया था। बैंक में प्रवेश करने से पहले बैल ने वहां परिसर में खड़ी कारों को चोट पहुंचा। हिब्रू मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जानवर के अपने मालिक से छूटने के बाद कोई भी घायल नहीं हुआ था। समाचार पत्र इज़राइल ह्योम द्वारा प्रकाशित एक वीडियो में लोगों को बैल से दूर भागते दिखाया गया है। अखबार ने बताया कि सांड के मालिक के आने में आधा घंटा लग गया, इस दौरान पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया था।
बैंक लेउमी ने समाचार साइट माको द्वारा प्रकाशित एक बयान में कहा, "सुबह के समय में एक बैल बैंक लेउमी के कार्यालय भवनों में से एक में घुस गया था। उसे पकड़ लिया गया है और उसके मालिक को सौंप दिया गया है। घटना को संभालने के लिए स्थानीय अधिकारियों और शहर की पशु चिकित्सा सेवा को मामले की सूचना दी गई थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।"












Click it and Unblock the Notifications