Buddha Air plane crash Nepal: नेपाल में 55 लोगों से भरा विमान रनवे से फिसला, कैसे टला मौत का तांडव?
Buddha Air plane crash Nepal: नेपाल के झापा जिले में शुक्रवार की रात एक खौफनाक हवाई हादसा होते-होते रह गया। काठमांडू से उड़ा बुद्ध एयर का विमान भद्रपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर अनियंत्रित होकर फिसल गया और करीब 200 मीटर दूर घास के मैदान में जा घुसा। विमान में 51 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे, जिनकी जान पर बन आई थी।
गनीमत यह रही कि पास ही बहने वाली नदी में गिरने से पहले विमान रुक गया, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई। पायलट की सूझबूझ और किस्मत के चलते सभी 55 लोग इस हादसे में चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए।

लैंडिंग के वक्त बिगड़ा संतुलन
बुद्ध एयर की फ्लाइट 901 ने रात 8:23 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी। जैसे ही विमान रात करीब 9:08 बजे भद्रपुर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा, कैप्टन शैलेश लिंबू ने विमान पर से नियंत्रण खो दिया। विमान रनवे की सीमाओं को तोड़ते हुए झाड़ियों और घास वाले इलाके में जा घुसा। अचानक लगे झटकों और विमान के रनवे से बाहर निकलते ही केबिन के अंदर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
नदी के मुहाने पर थमीं सांसें
हादसे वाली जगह के बेहद करीब एक नदी बह रही थी। हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, अगर विमान की रफ्तार थोड़ी और ज्यादा होती या वह कुछ मीटर और आगे घिसटता, तो वह सीधे नदी में जा गिरता। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ सकती थी और बचाव कार्य भी मुश्किल हो जाता। विमान के घास के मैदान में रुकने से बड़ा हादसा टल गया। झापा के मुख्य जिला अधिकारी ने पुष्टि की है कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
ये भी पढे़ं: Balen Shah Nepal PM: बालेन शाह बनेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री! चुनाव से पहले रबी लामिछाने की पार्टी का बड़ा ऐलान
तकनीकी जांच और एक्सपर्ट्स की टीम
हादसे के तुरंत बाद बुद्ध एयर ने अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। काठमांडू से विशेषज्ञों और इंजीनियरों की एक विशेष तकनीकी टीम भद्रपुर भेजी गई है, जो इस बात की जांच करेगी कि लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से क्यों फिसला। क्या यह कोई यांत्रिक खराबी थी या फिर रनवे की स्थिति के कारण ऐसा हुआ, इसकी गहन जांच की जा रही है। फिलहाल विमान को रनवे के किनारे से सुरक्षित हटाने का काम जारी है।
ये भी पढ़ें: Nepal: चीन के बाद अब नेपाल ने भी भारत की जमीन पर ठोका दावा! अपना बताकर नोट में छापा ये हिस्सा
हवाई सेवाओं पर असर
भद्रपुर हवाई अड्डे के प्रवक्ता रिंजी शेरपा ने बताया कि विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है। यह विमान की उस दिन की आखिरी उड़ान थी और उसे रात में वहीं रुककर अगली सुबह काठमांडू लौटना था। इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है। रनवे के पास विमान के फंसे होने के कारण कुछ समय के लिए परिचालन संबंधी चुनौतियां आईं, लेकिन राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए गए।












Click it and Unblock the Notifications