'अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर बीएसएफ ने कभी गांव खाली करने के आदेश नहीं दिए'
नई दिल्ली। उरी हमले के बाद भारत की तरफ से एलओसी में स्थित आतंकी लांच पैड को नष्ट करने के लिए किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से अभी तक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर तनाव बरकरार हैं। पर इस दौरान दोनों ही देशों की तरफ से फायरिंग नहीं की गई है।

केके शर्मा डीजी बीएसएफ ने इस बात की जानकारी पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही है। इस समय दिल्ली में बीएसएफ और बीजीबी के बीच दिल्ली में 43वीं महानिदेशक स्तर की बैठक चल रही है।
बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के निकट के गांव खाली करने के आदेश बीएसएफ ने कभी भी नहीं दिए थे। वहीं बॉर्डर गॉर्ड बांग्लोदश के डीजी अजीज अहमद ने कहा कि आज प्राथमिकता हैं कि संयुक्त रूप से प्रयास करके जानवरों और हथियारों की तस्करी के साथ-साथ इंसानों और ड्रग तस्करी को रोकना भी है।
इस दौरान बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने बताया कि वाघा बॉर्डर के निकट हुई पत्थरबाजी को लेकर पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ हमने बैठक की है और इस मुद्दे को भी उठाया है।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बॉर्डर पर होने वाली मौतों की संख्या में कमी आए। पर हम यह भी चाहते हैं कि जानवरों की तस्करी में कमी आए। इसलिए हम नॉन लीथल हथियारों का प्रयोग करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर फिदायीन हमला करना चाहेंगे तो हमले को रोक नहीं सकते, लेकिन हम उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे।












Click it and Unblock the Notifications