Video: आतंकी धमाके से थर्राया ब्रसेल्स, पीएम मोदी ने की घोर निंदा

नई दिल्ली। मंगलवार को हुए ब्रसेल्स आतंकी हमले ने एक बार फिर से दुनिया को थर्राने की कोशिश की है।आईएसआईएस की ओर से इस घृणित कार्य को अंजाम देने की घोर निंदा चौतरफा हो रही है।

भारत के पीएम मोदी ने भी इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण बताया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा है ब्रसेल्स की खबर व्यथित करने वाली है। ये हमले निंदनीय हैं। मृतकों के परिजनों के प्रति हमारी संवेदना। जो लोग घायल हैं, वे जल्दी ठीक हों यही कामना है।

आपको बता दें कि बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के जेवेंतम हवाईअड्डे पर मंगलवार को दो जबरदस्त बम बलास्ट हुए। इसके अलावा तीसरा विस्फोट ब्रसेल्स शहर के बीच एक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में हुआ। इन तीनों विस्फोटों में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई।

एक भारतीय महिला समेत 170 से अधिक लोग घायल, 34 की मौत

इसके अलावा एक भारतीय महिला समेत 170 से अधिक लोग घायल हैं। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए यूरोप में ऐसे ही और हमले करने का एलान किया है।

ब्लास्ट के बाद किस तरह ब्रसेल्स में फैला मौत का मंजर..देखे वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+