सातवीं बार पिता बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, घर आई लक्ष्मी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी कैरी जॉनसन ने गुरुवार को स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

लंदन, 9 दिसंबर। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी कैरी जॉनसन ने गुरुवार को स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उनके प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पत्नी ने लंदन हॉस्पिटल में आज सुबह एक बच्ची को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की योग्य टीम को उनकी देखभाल और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

 Boris Johnson

पिछले साल अप्रैल में कैरी जॉनसन ने विलफ्रेड जॉनसन को जन्म दिया था। 57 वर्षीय बोरिस जॉनसन की यह सातवीं संतान है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में कैरी जॉनसन का गर्भपात हो गया था। उन्होंने जुलाई में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में कैरी ने कहा था कि साल की शुरुआत में मेरा गर्भपात हो गया था जिससे मैं काभी दुखी थी। लेकिन अब में दोबारा गर्भवती होकर अच्छा महसूस कर रही हूं और क्रिसमस तक हमें एक रेन्बो बेबी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Omicron: देश में कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा, केंद्र ने राज्यों को दिए ये निर्देश

बता दें कि गर्भपात, मृत जन्म या नवजात मृत्यु के बाद पैदा हुए बच्चे को रेन्बो बेबी कहा जाता है। बता दें की बोरिस जॉनसन ने इस साल मई में वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में कैरी जॉनसन (33) से बेहद साधारण तरीके से शादी की थी। इससे पहले कैरी साइमंड्स बोरिस जॉनसन की पत्नी थीं। यह बोरिस जॉनसन की तीसरी शादी है। बोरिस जॉनसन की पूर्व पत्नी भारतीय मूल की मरीना व्हीलर से तलाक के बाद यह उनकी तीसरी शादी है। मरीना से उनके चार बच्चे हैं। बोरिस जॉनसन का उनकी आर्ट कंसल्टेंट हेलेन मैकिनटायर से भी अफेयर था, जिससे उन्हें साल 2009 में एक बच्चा पैदा हुआ था। उनकी पहली पत्नी एलेग्रा मोस्टिन-ओवेन से उन्हें कोई संतान नहीं हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+