ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे कभी भी परमाणु हमले में ले सकती हैं लोगों की जान!
लंदन। थेरेसा मे अब ब्रिटेन की नई प्राइम मिनिस्टर हैं और उन्होंने कुर्सी संभालते ही अपने नए तेवरों से दुनिया को रूबरू कराना शुरू कर दिया है। मे ने संसद में बयान दिया है किसी भी पल अगर उन्हें परमाणु हमले की जरूरत हुई तो वह
बिना झिझक इसका आदेश दे सकती हैं और लाखों लोगों को मार सकती हैं।

बच्चों की जान लेने में भी नहीं होगी झिझक
थेरेसा मे ने परमाणु हथियारों को नष्ट करने के कदम को भी गैर-जिम्मेदाराना बताया है। मे के इस नए बयान के बाद दुनिया भर के नेताओं की नींद उड़ी हुई है। थेरेसा ने यह बात उस समय कही जब संसद में परमाणु हथियारों से जुड़ी एक बहस चल रही थी।
बहस के बीच ही लेबर पार्टी के सांसद जेर्मी क्रोबिन ने मे से सवाल किया, 'क्या वह ऐसे हमले के लिए तैयार हैं जिसमें हजारों बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की जान जा सकती ?' उस समय ही मे ने जवाब दिया, 'हां।'
क्यों हो रही थी बहस
थेरेसा ने कहा कि ब्रिटेन के पास जो ट्राइडेंट मिसाइल सिस्टम है उसका पहला मकसद दुश्मनों से देश की रक्षा करना है। आपको बता दें कि पूर्व ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरुन ने सोमवार को ब्रिटेन के पास मौजूद परमाणु हथियारों को रिन्यू
कराने से जुड़ी एक बहस और फिर वोटिंग का फैसला किया था। ब्रिटेन की संसद को बताया गया है कि ब्रिटेन का अपने परमाणु हथियारों को रिन्यू करने के लिए करीब 30 बिलियन पौंड खर्च करने पड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications