ब्रिटेन में जून में होंगे फिर से आम चुनाव, पीएम थेरेसा मे ने किया इशारा

ब्रिटिश प्राइम मिनिस्‍टर थेरेसा मे ने की ब्रिटेन में मध्‍यावधि चुनाव कराने की मांग। आठ जून को हो सकते हैं ब्रिटेन में आम चुनाव।

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ऐलान किया है कि की है कि वह संसद से आम चुनाव कराने की सिफारिश करेंगी। आपको बात दें कि वर्ष 2015 ही ब्रिटेन में चुनाव हुए हैं और उन चुनावों में कंजरवेटिव सरकार को जीत मिली थी। इस सरकार का कार्यकाल वर्ष 2020 तक था।

ब्रिटेन में जून में होंगे फिर से आम चुनाव, पीएम थेरेसा मे ने किया इशारा

वर्ष 2020 में होने हैं आम चुनाव

पीएम थेरेसा मे ने कहा कि हमारा इरादा है कि सरकार को आम चुनाव बुलाना चाहिए। ब्रिटेन को स्थायित्व चाहिए। ब्रिटेन यूरोपियन यूनियन से बाहर रहा है और इस फैसले को बदला नहीं जा सकता है। थेरेसा मे ने यह घोषणा कैबिनेट की मीटिंग के बाद की है। आपको बता दे कि हाल ही में थेरेसा मे ने ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से अलग करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने से संबंधित आदेश पर साइन कर दिए हैं। ब्रिटेन के 'फिक्‍स्‍ड टर्म पार्लियामेंट्स एक्ट' के अनुसार, ब्रिटेन में आम चुनाव हर पांच साल बाद मई के महीने में कराए जाते हैं और अगला चुनाव 2020 में होना था।

वर्ष 2015 में हुए थे संसदीय चुनाव

अगर हाउस ऑफ कॉमन्स में दो तिहाई सासंद इस बात पर सहमत हो जाते हैं तो चुनाव पहले कराए जा सकते हैं। जेरेमी कोर्बिन पहले ही संकेत दे चुके हैं कि लेबर पार्टी ऐसे किसी भी कदम का समर्थन करेगी। वर्ष 2015 में जब ब्रिटेन में आम चुनाव हुए थे तो उस समय पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन की अगुवाई वाली कंजरवेटिव पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। पिछले वर्ष जब ब्रेग्जिट पर जनमत संग्रह आया था तब उस समय पीएम कैमरुन को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। थेरेसा मे ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+