पीएम डेविड कैमरुन के पैसे पर बीयर का मजा उठाते राष्ट्रपति जिनपिंग
लंदन। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों अपनी ब्रिटेन यात्रा पर हैं। इस दौरान जहां ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ ने बकिंघम पैलेस में उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया तो वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन ने भी अपने अंदाज में उनका स्वागत किया।
पीएम कैमरुन उन्हें अपने साथ एक पब में लेकर गए। यहां पर राष्ट्रपति जिनपिंग ने बीयर का मजा लिया और साथ में चिप्स और फिश का मजा भी लिया।
आपको बता दें कि अगले माह पीएम मोदी भी अपनी पहली ब्रिटेन यात्रा पर रवाना होंगे। उस समय यह देखना दिलचस्प होगा कि पीएम कैमरुन पीएम मोदी का स्वागत किस तरह से करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसे राष्ट्रपति जिनपिंग बीयर का मजा ले रहे हैं।

कैमरुन ने अदा किया बिल
प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति जिनपिंग को पब लेकर गए। यहां पर उन्होंने 10 पौंड का बिल खुद अदा किया।

ट्वीट पर दी जानकारी
पीएम कैमरुन ने अपने ट्विटर पेज पर इस बाबत जानकारी साझा की। राष्ट्रपति जिनपिंग तीन दिनों के दौरे पर ब्रिटेन गए थे।

मित्र देश हुए नाराज
जिस तरह से राष्ट्रपति जिनपिंग का स्वागत किया गया है उसकी वजह से ब्रिटेन के मित्र देशों ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि ब्रिटेन चीन के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड्स को नजरअंदाज कर रहा है।

62 बिलियन डॉलर की डील
अपने इस दौरे पर जिनपिंग ने चीन के लिए ब्रिटेन से 62 बिलियन डॉलर की डील सील की है।

खास थे इंतजात
ब्रिटेन ने चीन से आए डेलीगेशन के लिए सर्वोच्च स्तर के इंतजाम किए थे।












Click it and Unblock the Notifications