Covid-19: ब्रिटेन में 1 लाख पार पहुंचा मौत का आंकड़ा, PM जॉनसन ने ली पूरी जिम्मेदारी

Boris Johnson: लंदन। ब्रिटेन में कोविड-19 का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के बाद ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है। इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पूरी जिम्मेदारी लेते हुए दुख जताया है।

Boris Johnson

बोरिस जॉनसन ने कहा हर वो जिंदगी जो इस दौरान खत्म हो गई मैं उसके लिए बहुत दुखी हूं। निश्चित रूप से एक प्रधानमंत्री के रूप में मैं हर चीज के लिए जो सरकार ने की है उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। बोरिस जॉनसन डाउनिंग स्ट्रीट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि "मैं हर किसी के लिए अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं जिसने किसी अपने को खो दिया है। पिता और माता, भाइयों और बहनों, बेटों और बेटियों और कई दादा-दादी जो भी छीन लिए गए हैं। मुझे हर उस जीवन के लिए गहरा दुख है। जो मैं आपको बता सकता हूं वह यह है कि हमने वास्तव में वह सब कुछ किया जो हम कर सकते थे और जो हम कर सकते थे वह सब करते रहे।"

प्रधानमंत्री जॉनसन के इस बयान के पीछे कोविड-19 को नियंत्रित न कर पाने को लेकर दबाव समझा जा रहा है। ऐसे में सवाल भी उठ रहे हैं कि इस बयान के मायने क्या हैं ? क्या ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद छोड़ने जैसा बड़ा कदम उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+