यूक्रेन को बड़ा झटका, बोरिस जॉनसन ने कहा-ब्रिटिश सैनिक रूसी सेना से नहीं लड़ेंगे

लंदन, 01 फरवरी: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटिश सैनिक यूक्रेन में रूसी सेना से नहीं लड़ेंगे। हालांकि ब्रिटिश पीएम ने साफ किया अतिरिक्त ब्रिटिश सैन्य बल नाटो सदस्यों की सीमाओं के भीतर मजबूती से तैनात हैं। उन्होंने एस्टोनिया की यात्रा के दौरान कहा कि, ये रक्षात्मक उपायों से ज्यादा कुछ नहीं हैं, जो 70 से अधिक वर्षों से नाटो का सार रहे हैं। बता दें कि एस्टोनिया में ब्रिटेन ने अधिक सैनिकों को तैनात किया है।

British PM Boris Johnson says We will not fight Russian forces in Ukraine

बोरिस जॉनसन ने कहा कि, मैं अंत में स्पष्ट होना चाहता हूं, हम यूक्रेन में रूसी सेना से नहीं लड़ेंगे। हमारा अतरिक्त सैन्य बल नाटो सदस्यों की सीमाओं के भीतर मजबूती से तैनात है। रूस पर निशाना साधते हुए बोरिस जॉनसन ने कहा कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो चीजों का गलत आकलन किया। उन्होंने यूक्रेनी प्रतिरोध की ताकत का गलत अनुमान लगाया और उन्होंने पश्चिमी एकता की ताकत का गलत अनुमान लगाया और कम करके आंका।

इससे पहले बोरिस जॉनस ने कहा था कि वो अपने सहयोगियों और जी7 के साथ मिलकर यूक्रेन में रूस की कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होकर काम कर रहे हैं। हमने रूस को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सिस्टम से अलग कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन में घृणित और क्रूर अभियान के लिए राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ संभव सबसे गंभीर आर्थिक प्रतिबंध लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति को अपने मकसद में विफलता मिलनी चाहिए।

ब्रिटेन लगातार रूस के खिलाफ बोलता रहा है। यहां तक कि ब्रिटेन ने रूस को यूएन सुरक्षा परिषद से बाहर करने का विकल्प तक सामने रखा है। अमेरिका और अन्य देशों के साथ ब्रिटेन ने भी यूक्रेन का खुलकर समर्थन किया था। ब्रिटेन ने इस हमले के बाद रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने की भी बात कही थी, लेकिन यूक्रेन को उम्मीद थी कि ब्रिटेन जंग में भी उनका साथ देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+